प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को करेंगे किसानों से संवाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2018 3:01 PM
नयी दिल्ली : सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद करने की पहल को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को किसानों से उनसे जुड़़े विषयों एवं कृषि क्षेत्र के मुद्दों के बारे में चर्चा करेंगे . प्रधानमंत्री ने आज डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों के साथ चर्चा के दौरान इसकी जानकारी […]
नयी दिल्ली : सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद करने की पहल को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को किसानों से उनसे जुड़़े विषयों एवं कृषि क्षेत्र के मुद्दों के बारे में चर्चा करेंगे . प्रधानमंत्री ने आज डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों के साथ चर्चा के दौरान इसकी जानकारी दी.
सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभार्थियों से चर्चा के क्रम में मोदी उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस प्राप्त करने वाली महिलाओं से संवाद कर चुके है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत चार करोड़ महिलाओं को रसोई गैस का कनेक्शन मिला है. प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य योजना और स्टार्टअप योजना के लाभार्थियों के साथ भी चर्चा की है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










