ePaper

कर्नाटक के नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक सिद्दू न्यामा गौड़ा की सड़क हादसे में मौत

Updated at : 28 May 2018 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
कर्नाटक के नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक सिद्दू न्यामा गौड़ा की  सड़क हादसे में मौत

बागलकोट (कर्नाटक) : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक सिद्दू न्यामा गौड़ा का आज तड़के बागलकोट जिले में एक सड़क हादसे में निधन हो गया. जिला पुलिस अधीक्षक वमशीकुमार ने बताया कि न्यामा गौड़ा गोवा से अपने निर्वाचन क्षेत्र जमखंडी जा रहे थे , तभी एक लॉरी से टक्कर से बचने के प्रयास […]

विज्ञापन

बागलकोट (कर्नाटक) : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक सिद्दू न्यामा गौड़ा का आज तड़के बागलकोट जिले में एक सड़क हादसे में निधन हो गया. जिला पुलिस अधीक्षक वमशीकुमार ने बताया कि न्यामा गौड़ा गोवा से अपने निर्वाचन क्षेत्र जमखंडी जा रहे थे , तभी एक लॉरी से टक्कर से बचने के प्रयास में उनकी कार सड़के किनारे एक दीवार से टकरा गयी.

उन्होंने बताया कि 70 वर्षीय विधायक दिल्ली में थे और कार में अपने निर्वाचन क्षेत्र जाने से पहले विमान से गोवा पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने के कारण न्यामा गौड़ा की मौके पर ही मौत हो गयी. न्यामा गौडा के परिवार में उनकी पत्नी , दो बेटे और तीन बेटियां हैं. पी वी नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में 1990-91 के बीच वह केंद्रीय मंत्री रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola