दिल्ली से बिहार आ रही बस पलटी, सब-इंस्पेक्टर और कैदी सहित 6 की मौत

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे दुर्घटना (Photo: Unnao Fire & Emergency Services)
मंगलवार (26 मई) सुबह करीब 5 बजे बस अनियंत्रित होकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलट गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. दिल्ली से बिहार जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं. मरने वालों में एक सब-इंस्पेक्टर और एक कैदी भी शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र बिहार के सिवान से कैदी छत्रपाल को लेकर दिल्ली गए थे और वापस लौट रहे थे. हादसा औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 262 पर हुआ. गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है. पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी रही.
Unnao, UP | A bus travelling from Delhi to Bihar lost control and overturned on the expressway. 6 people were killed in the accident, and more than 10 were injured. A sub-inspector and a prisoner were also among those killed in the accident. The deceased sub-inspector,…
— ANI (@ANI) May 26, 2026
Unnao Fire & Emergency Services ने हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा कि उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस रेलिंग से टकराकर पलट गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों का रेस्क्यू किया. बस में करीब 30 यात्री सवार थे.
जनपद उन्नाव के थाना औरास क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे में डबल डेकर बस रेलिंग से टकराकर पलट जाने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर यात्रियों का रेस्क्यू किया। लगभग 30 यात्री सवार थे। @unnaopolice pic.twitter.com/x0XTy15r8I
— Unnao Fire & Emergency Services (@unnaofire) May 26, 2026
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










