राहुल, प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के सभी नेता रिहा, खरगे बोले- डर कर कांप रही तानाशाह सरकार

विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, फोटो पीटीआई
Congress Protest: दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद राहुल गांधी सहित विपक्ष के सभी नेताओं को रिहा कर दिया है. हिरासत में लेने के बाद पुलिस राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम ले गई थी, जबकि प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया था. कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं ने छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया. विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की.
Congress Protest: सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को धरना स्थल पर राहुल गांधी से बातचीत करने और गतिरोध सुलझाने के लिए भेजा गया था. हालांकि, दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही और प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए. धरना समाप्त न होते देख, पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया. इस दौरान राहुल और प्रियंका गांधी ने पुलिस की कार्रवाई का जोरदार विरोध किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बस में बैठाकर मौके से हटा दिया.
सरकार चाहे कुछ भी कर ले, इंसाफ की लड़ाई नहीं रुकेगी: राहुल गांधी
हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि सरकार चाहे कुछ भी कर ले, इंसाफ की लड़ाई नहीं रुकने वाली है. उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी, हर जोर आजमा लो, सारी ताकत लगा लो - छात्रों के इंसाफ की ये लड़ाई अब रोके न रुकेगी.’’
कांग्रेस अध्यक्ष का दावा, विपक्षी नेताओं को घसीटते हुए ले गई पुलिस
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दे रहे कांग्रेस और विपक्षी दलों के सांसदों को पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी बलपूर्वक वहां से ले जाया गया. खरगे ने कहा कि ‘‘तानाशाह सरकार डर कर कांप रही है’’ और सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर करोड़ों बच्चों का भविष्य बिगाड़ दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि संसद के गेट बंद कर सांसदों को कैद किया गया, साझा विपक्ष की चर्चा की मांग नहीं मानी गई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त नहीं किया गया.
तानाशाही का दूसरा नाम अमितशाही : जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया, तानाशाही का दूसरा नाम अमितशाही है. संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राहुल गांधी, खरगे, प्रियंका गांधी और कई अन्य सांसद अचानक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए ‘7 लोक कल्याण मार्ग’ के निकट पहुंच गए और वहीं धरने पर बैठ गए. धरने में शामिल नेताओं ने ‘प्रधानमंत्री इस्तीफा दो’, ‘गुंडागर्दी नहीं चलेगी’ तथा ‘छात्रों को न्याय दो’ जैसे नारे लगाए. धरना शुरू होने के कुछ देर बाद ही लोकसभा सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, शशिकांत सेंथिल और अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया.
ये भी पढ़ें: मोदी जी के अपने बच्चे नहीं हैं, इसलिए नहीं समझते दर्द, केजरीवाल ने छात्रों से कहा- डटे रहो, तानाशाह को झुकना पड़ेगा
ये भी पढ़ें: "इस बार नहीं बच पाएंगे पीएम मोदी", राहुल गांधी ने देशवासियों से की धरने में शामिल होने की अपील
ये भी पढ़ें: कांग्रेस विरोध प्रदर्शन: राहुल गांधी को उठाकर ले गई दिल्ली पुलिस, प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










