Keralam Accident: केरलम के त्रिशूर में लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत
केरलम में एक्सिडेट के बाद राहत और बचाव करते लोग, फोटो ANI
Keralam Accident: केरलम के त्रिशूर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
Keralam Accident: पुलिस ने बताया कि मृतकों में शामिल सभी पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के छात्र थे. हादसा शुक्रवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर हुआ. कार गुरुवायूर की ओर से आ रही थी और कोडुंगल्लूर की तरफ जा रही थी.
गाड़ी तमिलनाडु में पंजीकृत था
पुलिस ने बताया कि कैपमंगलम के पास पनाम्बिकुन्नु में राष्ट्रीय राजमार्ग पर युवाओं की कार सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि कार सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटनाग्रस्त वाहन तमिलनाडु में पंजीकृत था.
स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन की टीम ने शव को कार से बाहर निकाला
स्थानीय निवासियों, अग्निशमन एवं बचावकर्मियों और पुलिस के राहत एवं बचाव अभियान के बाद शवों को कार से बाहर निकाला गया. पुलिस ने बताया कि शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है.
ये भी पढ़ें: Nepal Floods: 9 दिन सुरंग में जपते रहे हरे कृष्ण, जन्माष्टमी पर हुआ रेस्क्यू, जिंदा निकले 2 लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए