Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में कब होगी बारिश? IMD ने दिया वेदर अपडेट

Updated:
विज्ञापन

राजस्थान का मौसम (Photo: PTI)

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. कोटा में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. जानें राज्य में कब और किस हिस्से में होगी बारिश.

विज्ञापन

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में नौतपा की शुरुआत (25 मई) तेज गर्मी के साथ हुई. राजधानी जयपुर, कोटा, बीकानेर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में दिनभर तेज धूप और लू चली. मौसम विभाग ने इस सप्ताह भी भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है. राज्य के कोटा में सोमवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र-जयपुर के अनुसार, राज्य के पश्चिमी हिस्सों में फिलहाल अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है.

विज्ञापन

26 और 27 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 और 29 मई से राज्य के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है. इसके प्रभाव से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, आंधी और बारिश की गतिविधियां जून के पहले सप्ताह तक जारी रह सकती हैं.

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो से तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान तेज धूलभरी हवाएं चलने और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने का अनुमान है.

25 मई कहां कितना तापमान किया गया रिकॉर्ड

सोमवार (25 मई) को कोटा में सर्वाधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा चित्तौड़गढ़ और गंगानगर में 45 डिग्री, पिलानी में 44.5 डिग्री, अलवर में 44.4 डिग्री, जैसलमेर में 44.3 डिग्री, बीकानेर में 44.2 डिग्री, चूरू में 43.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 43 डिग्री तथा बाड़मेर में 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola