रविवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर खुली जीप में रोड शो करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार देश के पहले स्मार्ट और हरित राजमार्ग ‘पूर्वी बाहरी एक्सप्रेसवे’ (ईपीई) का रविवार को उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही, प्रधानमंत्री दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खुली जीप में रोड शो करेंगे. प्रधानमंत्री का ‘रोड शो’ […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार देश के पहले स्मार्ट और हरित राजमार्ग ‘पूर्वी बाहरी एक्सप्रेसवे’ (ईपीई) का रविवार को उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही, प्रधानमंत्री दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खुली जीप में रोड शो करेंगे. प्रधानमंत्री का ‘रोड शो’ निजामुद्दीन ब्रिज से शुरू होगा. यह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का लगभग नौ किलोमीटर का पहला चरण है. इस पर छह किलोमीटर की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री का हेलीकाॅप्टर से बागपत जाने का कार्यक्रम है, जहां वह पूर्वी बाहरी एक्सप्रेसवे को देश को समर्पित करेंगे.
इसे भी पढ़ेंः अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड-शो पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग व बीजेपी पर बोला हमला
सड़क परिवहन, राजमार्ग और पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर छह किलोमीटर खुले जीप पर यात्रा करेंगे. प्रधानमंत्री वहां प्रदर्शनी तथा 3डी माॅडल का उद्घाटन करेंगे और वहां से ईपीई राष्ट्र को समर्पित करने के लिये बागपत जायेंगे. मंत्री ने कहा कि कुल 135 किलोमीटर लंबे ईपीई पर 11,000 करोड़ रुपये की लागत आयी है. यह देश का पहला राजमार्ग है, जहां सौर बिजली से सड़क रोशन होगी.
इसके अलावा, प्रत्येक 500 मीटर पर दोनों तरफ वर्षा जल संचयन की व्यवस्था होगी. साथ ही, इसमें 36 राष्ट्रीय स्मारकों को प्रदर्शित किया जायेगा तथा 40 झरने होंगे. इसे रिकाॅर्ड 500 दिनों में पूरा किया गया है. इस एक्सप्रेस वे पर 8 सौर संयंत्र हैं, जिनकी क्षमता 4 मेगावाट है. प्रधानमंत्री ने इस परियोजना के लिये आधारशिला पांच नवंबर 2015 को रखी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




