ePaper

PM मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा से पहले पाकिस्तान ने फिर किया सीज फायर का उल्लंघन, बीएसएफ का एक जवान शहीद

Updated at : 15 May 2018 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा से पहले पाकिस्तान ने फिर किया सीज फायर का उल्लंघन, बीएसएफ का एक जवान शहीद

जम्मू : जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम तोड़ा है, गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया है. इस बात की पुष्टि बीएसएफ के एक अधिकारी ने की है. सीमा पार से संघर्ष विराम उल्लंघन की यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रदेश की यात्रा […]

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम तोड़ा है, गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया है. इस बात की पुष्टि बीएसएफ के एक अधिकारी ने की है. सीमा पार से संघर्ष विराम उल्लंघन की यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रदेश की यात्रा से मात्र चार दिन पहले हुई है. इस गोलीबारी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर महीनों की शांति भी समाप्त हो गयी.

यहां पर इस साल के शुरुआत में पाकिस्तानी सैनिकों ने भारी गोलीबारी की थी. अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगुचक इलाके में स्थित अग्रिम चौकियों पर कल रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा की रखवाली कर रहे जवानों ने प्रभावी तरीके से उन्हें जवाब दिया. उन्होंने कहा कि दोनों ओर से एक घंटे तक भारी गोलीबारी होती रही , जिसमें कांस्टेबल देवेंद्र सिंह को गोली लग गयी. उनकी चौकी में एक छेद था जिस वजह से उन्हें गोली लगी. अधिकारी ने बताया कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया , लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट प्राप्त होने तक दोनों ओर से रूक – रूक कर गोलीबारी हो रही थी. गौरतलब है कि करीब 24 घंटे पहले ही बीएसएफ ने कठुआ जिले के नजदीक हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पांच व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि देखी थी. इन लोगों के बारे में माना जाता है कि वे आतंकवादी हैं और भारत में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे.

इसके बाद व्यापक खोज अभियान चलाया गया और जम्मू में हाई अलर्ट घोषित किया गया. अधिकारी ने बताया कि सेना ने तलाशी अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर को भी लगाया है. यह अभियान आज दूसरे दिन में प्रवेश कर गया है. अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलाबारी की 700 से ज्यादा घटनाओं में सिंह की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या 33 हो गयी है , जो इस साल सबसे ज्यादा है. मृतकों में 17 सुरक्षा कर्मी शामिल हैं. प्रधानमंत्री को 19 मई को जम्मू कश्मीर में आना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola