ePaper

अज्ञात और लावारिस शवों का ‘ डीएनए प्रोफाइलिंग '' कराने के लिए विधेयक लायेगी सरकार

Updated at : 02 May 2018 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात और लावारिस शवों का ‘ डीएनए प्रोफाइलिंग '' कराने के लिए विधेयक लायेगी सरकार

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्र की उस दलील पर गौर किया जिसमें कहा गया है कि वह ‘ डीएनए प्रोफाइलिंग ‘ के लिए संसद के आगामी सत्र में एक विधेयक पेश करेगा. ‘ डीएनए प्रोफाइलिंग ‘ से अधिकारी अज्ञात एवं लावारिस शवों और लापता लोगों का रिकार्ड रख सकेंगे. प्रधान न्यायाधीश दीपक […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्र की उस दलील पर गौर किया जिसमें कहा गया है कि वह ‘ डीएनए प्रोफाइलिंग ‘ के लिए संसद के आगामी सत्र में एक विधेयक पेश करेगा. ‘ डीएनए प्रोफाइलिंग ‘ से अधिकारी अज्ञात एवं लावारिस शवों और लापता लोगों का रिकार्ड रख सकेंगे. प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति ए एम खानविल्कर तथा न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सालिसिटर जनरल पिंकी आनंद के बयान पर गौर किया.

इसके साथ ही पीठ ने एक जनहित याचिका का निपटारा कर दिया और कहा कि सरकार को ‘ यथासंभव जल्दी ’ कदम उठाने चाहिए. पीठ ने कहा कि केंद्र ने दलील दी कि संसद के आगामी सत्रों में जल्दी ही एक विधेयक लाया जाएगा. पीठ ने कहा कि दलील पर गौर करते हुए हम याचिका का निपटारा करते हैं. पीठ एक गैर – सरकारी संगठन द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें कहा गया था कि हजारों लावारिस और अज्ञात शवों के मुद्दे पर गौर करने के लिए भारत में कोई राष्ट्रीय डीएनए डाटाबेस नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola