ePaper

ताजमहल के बदरंग होने से सुप्रीम कोर्ट चिंतित, केंद्र से कहा-मूल रूप बहाल करने के लिए उठाये कदम

Updated at : 01 May 2018 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
ताजमहल के बदरंग होने से सुप्रीम कोर्ट चिंतित, केंद्र से कहा-मूल रूप बहाल करने के लिए उठाये कदम

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने विश्व धरोहर ताजमहल के बदलते रंग पर चिंता व्यक्त करते हुए मंगलवारको कहा कि सफेद रंग का यह स्मारक पहले पीला हो रहा था, लेकिन अब यह भूरा और हरा होने लगा है. न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने केंद्र को सुझाव दिया कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने विश्व धरोहर ताजमहल के बदलते रंग पर चिंता व्यक्त करते हुए मंगलवारको कहा कि सफेद रंग का यह स्मारक पहले पीला हो रहा था, लेकिन अब यह भूरा और हरा होने लगा है.

न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने केंद्र को सुझाव दिया कि भारतीय और विदशी विशेषज्ञों की मदद लेकर पहले इसके नुकसान का आकलन किया जाये और फिर इस ऐतिहासिक स्मारक का मूल रूप बहाल करने के लिए कदम उठाये जायें. पीठ ने कहा, ‘हमें नहीं पता कि आपके पास इसकी विशेषज्ञता है या शायद नहीं है. यदि आपके पास विशेषज्ञता हो तो भी आप इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं. या शायद आप परवाह नहीं करते.’ पीठ ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि यदि ऐसा कोई निर्णय नहीं हो कि ताज को जाना ही होगा तो शायद हमें भारत के बाहर के किसी विशेष दक्षता प्राप्त संगठन की आवश्यकता होगी. आप भारत और विदेशों के विशेषज्ञों की मदद ले सकते हैं.

‘इससे पहले , न्यायालय ने पर्यावरणविद अधिवक्ता महेश चंद्र मेहता द्वारा पेश तस्वीरों का अवलोकन किया और अतिरिक्त सालिसीटर जनरल एएनएस नाडकर्णी से सवाल किया कि ताजमहल का रंग क्यों बदल रहा है. पीठ ने कहा, ‘पहले यह पीला था और अब यह भूरा और हरा हो रहा है. नाडकर्णी ने पीठ से कहा कि ताजमहल का प्रबंधन पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को करना होता है. शीर्ष अदालत ने इस ममले में अब नौ मई को सुनवाई करने का निश्चय किया है. पर्यावरणविद मेहता ने मथुरा तेल शोधक संयंत्र से निकलनेवाले धुएं से होनेवाले वायु प्रदूषण से ताजमहल को हो रहे नुकसान और इसके संरक्षण के लिए जनहित याचिका दायर कर रखी है. शीर्ष अदालत लगातार ताजमहल और इसके आसपास के इलाकों की गतिविधियों की निगरानी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola