सुप्रीम कोर्ट ने कहा, उम्मीद है लोकपाल की नियुक्ति जल्दी ही होगी, अगली सुनवाई 15 मई को
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2018 12:50 PM
नयी दिल्ली : केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि लोकपाल की नियुक्ति के लिए चयन समिति में प्रतिष्ठित न्यायविद् को शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई की तारीख 15 मई तय करते हुए कहा, हमें उम्मीद है कि लोकपाल की नियुक्ति जल्द से जल्द की जायेगी. […]
नयी दिल्ली : केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि लोकपाल की नियुक्ति के लिए चयन समिति में प्रतिष्ठित न्यायविद् को शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई की तारीख 15 मई तय करते हुए कहा, हमें उम्मीद है कि लोकपाल की नियुक्ति जल्द से जल्द की जायेगी.
पीठ ने इस मामले पर अगली सुनवाई 17 अप्रैल को तय की थी . केंद्र ने 23 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि भ्रष्टाचार निरोधी प्रशासनिक शिकायत जांच अधिकारी लोकपाल की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है.गौरतलब है कि एक एनजीओ की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई हो रही है, जिसमें यह मांग की गयी है कि लोकपाल की नियुक्ति में देरी पर केंद्र सरकार के खिलाफ कार्रवाई की जाये. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र से कहा कि वह लोकपाल की नियुक्ति के संबंध में तमाम दस्तावेज प्रस्तुत करे. लोकपाल की नियुक्ति में पांच साल का विलंब हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










