ePaper

बाबा रामदेव ने 51 संन्यासियों तथा 39 संन्यासिनों को दी दीक्षा

Updated at : 25 Mar 2018 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने 51 संन्यासियों तथा 39 संन्यासिनों को दी दीक्षा

हरिद्वार : भारत को आध्यात्मिक महाशक्ति बनाने के लिए योग गुरु रामदेव ने रविवार को रामनवमी पर एक नयी पहल में पतंजलि द्वारा तैयार किये गये करीब 90 संन्यासियों को ‘दीक्षा’ प्रदान की. यहां धर्मनगरी में गंगा तट पर रामदेव ने स्वयं 51 संन्यासियों तथा 39 संन्यासिनों को ‘दीक्षा’ प्रदान की. इस दौरान दीक्षा लेने […]

विज्ञापन

हरिद्वार : भारत को आध्यात्मिक महाशक्ति बनाने के लिए योग गुरु रामदेव ने रविवार को रामनवमी पर एक नयी पहल में पतंजलि द्वारा तैयार किये गये करीब 90 संन्यासियों को ‘दीक्षा’ प्रदान की. यहां धर्मनगरी में गंगा तट पर रामदेव ने स्वयं 51 संन्यासियों तथा 39 संन्यासिनों को ‘दीक्षा’ प्रदान की. इस दौरान दीक्षा लेने वाले संन्यासियों के परिवार के लोग भी उपस्थित थे. संन्यासी जीवन में संन्यासियों का स्वागत करते हुए योग गुरू ने कहा कि संत बनने और स्वयं को राष्टसेवा के लिए समर्पित करने से ज्यादा आनंददायक कुछ और नहीं हो सकता.

उन्होंने संन्यासी बन गये अपने शिष्यों के परिवारों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने बच्चों को राष्ट्र सेवा के पुनीत कार्य के लिए समर्पित कर दिया. पतंजलि के परिसर में ऋ षिग्राम में बनी लकड़ी की यज्ञशाला में गत 21 मार्च से हवन और यज्ञ जैसे अनुष्ठान चल रहे थे और आज गंगा घाट पर योग गुरू और उनके सहयोगी बालकृष्ण की देखरेख में संन्यासियों को दीक्षा दी गयी. आज दीक्षा लेनेवाले संन्यासियों में ब्राहमण, क्षत्रियों, वैश्यों और शूद्रों सहित समाज के सभी वर्गों और वर्णों के लोग शामिल थे. इन सभी को रामदेव के सानिध्य में वेदों और उपनिषदों की शिक्षा दी गयी है. इस संबंध में बाबा रामदेव ने बताया कि देश को आध्यात्मिक महाशक्ति बनाने की उनकी योजना के तहत आज 90 संन्यासियों को दीक्षा दी गयी. रामदेव की योजना 1000 संन्यासियों को तैयार कर उन्हें राष्ट की सेवा में समर्पित करने की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola