कांग्रेस महाधिवेशन : बोले राहुल गांधी- हमारा काम सीनियर नेताओं और युवाओं को जोड़ना है

Updated at : 17 Mar 2018 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस महाधिवेशन : बोले राहुल गांधी- हमारा काम सीनियर नेताओं और युवाओं को जोड़ना है

नयी दिल्ली : केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा का नाम लिए बिना उस पर देश में गुस्सा फैलाने तथा युवाओं एवं किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कोई दिशा नहीं मिल पाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि केवल कांग्रेस ही देश को ​दिशा दे सकती है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा का नाम लिए बिना उस पर देश में गुस्सा फैलाने तथा युवाओं एवं किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कोई दिशा नहीं मिल पाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि केवल कांग्रेस ही देश को ​दिशा दे सकती है.

कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन को संबोधित करते हुए यहां राहुल ने कहा, ‘ देश में गुस्सा फैलाया जा रहा है. देश को बांटा जा रहा है. हिन्दुस्तान के एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से लड़ाया जा रहा है.’ उन्होंने कहा कि हमारा काम जोड़ने का है. यह हाथ का निशान (कांग्रेस का चुनाव चिन्ह) ही देश को जोड़ सकता है. देश को आगे ले जा सकता है. हमारा काम सीनियर नेताओं और युवाओं को जोड़ना है.

राहुल ने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस निशान की शक्ति आप पार्टी प्रतिनिधियों के भीतर है. हम सबको, देश की जनता को मिलकर देश को जोड़ने का काम करना होगा. उन्होंने कहा कि महाधिवेशन का लक्ष्य कांग्रेस और देश को आगे का रास्ता दिखाने का है. राहुल ने महाधिवेशन में भाग ले रही संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ​सिंह, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह आदि का नाम लेते हुए कहा कि इन नेताओं ने कांग्रेस के लड़ाई लड़ी. इसके लिए उन्होंने इन नेताओं का आभार व्यक्त किया.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ​कि महाधिवेशन भविष्य की बात करता है. बदलाव की बात करता है. लेकिन हमारी परंपरा रही है कि बदलाव किया जाता है किंतु बीते समय को भूला नहीं जाता. युवाओं की बात होती है. यदि युवा कांग्रेस को आगे ले जायेंगे तो जो हमारे अनुभवी नेता है, उनके बिना हमारी कांग्रेस पार्टी आगे नहीं जा सकती. उन्होंने अपनी भूमिका को परिभाषित करते हुए कहा, ‘मेरा काम युवा एवं वरिष्ठ नेताओं को जोड़ने का है. एक नयी दिशा दिखाने का काम है.’

उन्होंने युवाओं के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘युवा जब मोदीजी की ओर देखता है तो उन्हें रास्ता नहीं दिखता. उन्हें यह बात समझ नहीं आती कि उन्हें रोजगार कहां से मिलेगा? किसानों को सही दाम कब मिलेगा? तो देश एक प्रकार से थका हुआ है. रास्ता ढूंढ रहा है.’

उन्होंने कहा, ‘मैं दिल से कहता हूं कि कांग्रेस पार्टी ही देश को रास्ता दिखा सकती है.’ उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना उस पर हमला बोलते हुए कहा, ‘वह क्रोध का प्रयोग करते हैं, हम प्यार का, भाईचारे का प्रयोग करते हैं. यह देश हम सब का है. हर धर्म का है, हर जाति और हर व्यक्ति का है. कांग्रेस जो भी काम करेगी, वह पूरे देश के लिए करेगी, सभी व्यक्ति के लिए करेगी. किसी को छोड़ेगी नहीं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola