झारखंड, ओडिशा सहित 16 राज्यों और 3 UTs में SIR की घोषणा: देखें पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन
CEC Gyanesh Kumar

CEC ज्ञानेश कुमार, फोटो पीटीआई

SIR: निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 30 मई से चरणबद्ध तरीके से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू करने की घोषणा की.

विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने कहा कि इस चरण में दिल्ली, ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, नागालैंड, त्रिपुरा, दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव में एसआईआर होगा.

मतदाताओं के घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे अधिकारी

निर्वाचन आयोग ने बताया, एसआईआर के तीसरे चरण के दौरान 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तर के अधिकारी 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वे करेंगे. एसआईआर के तीसरे चरण में दिल्ली को शामिल किया जाएगा, जहां सात अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. एसआईआर का तीसरा चरण पूरा होने पर हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरा देश इसके अंतर्गत आ जाएगा.

इन राज्यों में बाद में होगी SIR की घोषणा

चुनाव आयोग ने बताया, हिमपात वाले क्षेत्रों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए एसआईआर का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा.

इन राज्यों में SIR की प्रक्रिया हो चुकी है पूरी

बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में एसआईआर की प्रक्रिया हो चुकी है. असम में एक विशेष पुनरीक्षण किया गया था.

ये भी पढ़ें: झारखंड में 20 जून से शुरू होगा SIR, चुनाव आयोग ने जारी किया कार्यक्रम

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola