INX मीडिया मामला : कार्ति की नयी याचिका पर मंगलवार को सुनवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2018 6:47 PM
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय का समन निरस्त करने के लिये पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदबंरम के पुत्र कार्ति चिदबंरम की नयी याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा. कार्ति चिदबंरम ने नयी याचिका में सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर उन्हें समन जारी करने के प्रवर्तन निदेशालय […]
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय का समन निरस्त करने के लिये पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदबंरम के पुत्र कार्ति चिदबंरम की नयी याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा.
कार्ति चिदबंरम ने नयी याचिका में सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर उन्हें समन जारी करने के प्रवर्तन निदेशालय के अधिकार को चुनौती दी है. प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति धनन्जय वाई. चन्द्रचूड़ की पीठ के समक्ष कार्ति की याचिका का उल्लेख करते हुये इस पर शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया गया.
इसेभीपढ़ें…
कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई ने ऐसे बिछाया था जाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










