ePaper

भविष्यवाणी: 15 अगस्त 2018 को आखिरी बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे पीएम मोदी

Updated at : 05 Mar 2018 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
भविष्यवाणी: 15 अगस्त 2018 को आखिरी बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे पीएम मोदी

नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक भविष्यवाणी की है. उन्होंने पीएम मोदी के सत्ता जाने के संबंध में भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि 15 अगस्त 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरी बार लाल किले पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक भविष्यवाणी की है.

उन्होंने पीएम मोदी के सत्ता जाने के संबंध में भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि 15 अगस्त 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरी बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे और यहां के प्राचीर से देश को संबोधित कर पाएंगे. मैं ये बातें दीवार पर लिखता हूं. 2019 में पीएम मोदी लाल किले से भाषण नहीं दे पाएंगे. ये मैं विपक्षी दलों और टीएमसी की ओर से चुनौती देता हूं.

यहां चर्चा कर दे कि यह पहली बार नहीं है जब टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने पीएम मोदी पर तीखा प्रहार किया हो. यदि आपको याद हो तो इसी साल फरवरी में राज्यसभा में दिये गये भाषण में डेरेक ओ ब्रायन ने इशारों-इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना महिषासुर से की थी.

डेरेक ओ ब्रायन ने राक्षस ‘महिषासुर’ का जिक्र करते हुए कहा था, वह भी सोचता था कि उसे कोई हरा नहीं कर सकता है, लेकिन सारी अच्छी शक्तियां महिला के रूप में एक साथ आकर उसको खत्म कर दिया था. डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि मैं इस देश से भी यही उम्मीद करता हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola