ePaper

अपनी ही सरकार पर भाजपा सांसद ने कसा तंज कहा- पीएम मोदी कितने ही सपने देख लें...

Updated at : 08 Feb 2018 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
अपनी ही सरकार पर भाजपा सांसद ने कसा तंज कहा- पीएम मोदी कितने ही सपने देख लें...

नयी दिल्ली :मध्य प्रदेश के मुरैना से भाजपा सांसद अनूप मिश्रा ने मोदी सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन में निगरानी की कमी बताते हुए सरकार को सचेत करने का काम बुधवार को किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का लाभ आम जनता को तभी मिल पाएगा जब योजनाएं धरातल पर उतरेंगी. लोकसभा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली :मध्य प्रदेश के मुरैना से भाजपा सांसद अनूप मिश्रा ने मोदी सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन में निगरानी की कमी बताते हुए सरकार को सचेत करने का काम बुधवार को किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का लाभ आम जनता को तभी मिल पाएगा जब योजनाएं धरातल पर उतरेंगी.

लोकसभा में प्रश्नकाल में अनूप मिश्रा ने कहा, कि यदि जवाबदेही तय नहीं होगी तो मोदी जी कितने ही सपने देख लें या सरकार के मंत्री बहुत अच्छी योजनाएं ले आयें… धरातल पर अगर योजनाएं नहीं उतरेंगी तो आम जनता को उनका फायदा नहीं मिलेगा. हर योजना के साथ जवाबदेही निर्धारित करने का काम किया जाना चाहिए.

वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि एमपीलैड का पैसा तीन साल तक जारी नहीं हो रहा. इसके लिए जवाब देह कौन होगा ? इससे पहले उन्होंने देश में योजनाओं के मूल्यांकन को लेकर अपने पूरक प्रश्न में कहा कि हमारी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बहुत सारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने का काम जारी रखे हुए है, लेकिन कई प्रदेशों में और कई जिलों में इन योजनाओं के क्रियान्वयन की धीमी गति की वजह से आम जनता को उसका लाभ नहीं प्राप्त हो रहा है.

मिश्रा ने अपने संसदीय क्षेत्र मुरैना श्योपर का उल्लेख किया और कहा कि क्षेत्र में 703 ग्राम पंचायतों में अभी तक केवल 133 खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) बन पायीं हैं. उन्होंने कहा कि योजनाओं पर निगरानी आवश्‍यक है जिससे जनता को लाभ मिल सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola