ePaper

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशान कहा, राजनीतिक विरोधियों को झूठे मामले में फंसा रही है मोदी सरकार

Updated at : 03 Feb 2018 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशान कहा,  राजनीतिक विरोधियों को झूठे मामले में फंसा रही है मोदी सरकार

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पर आरोप लगाया कि वह शासन की विफलता से लोगों का ध्यान बंटाने के लिए अपने राजनीतिक विरोधियों को झूठे मामलों में फंसा रही है.जनाक्रोश से बचने के लिए विपक्ष के नेताओं पर हमला कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के खिलाफ सीबीआई ने भ्रष्टाचार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पर आरोप लगाया कि वह शासन की विफलता से लोगों का ध्यान बंटाने के लिए अपने राजनीतिक विरोधियों को झूठे मामलों में फंसा रही है.

जनाक्रोश से बचने के लिए विपक्ष के नेताओं पर हमला

कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के खिलाफ सीबीआई ने भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोपपत्र दाखिल किया था. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले खुद को जनाक्रोश से बचाने के लिए विपक्ष के नेताओं पर हमले कर रही है. किंतु कांग्रेस इस प्रकार की राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई के आगे नहीं झुकेगी. उन्होंने बोफोर्स मामले की मिसाल देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार कांग्रेस को बदनाम करने के लिए इस मुद्दे को जीवित बनाये रखना चाहती है.

सीबीआई ने कल उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर दिल्ली उच्च न्यायालय के 2005 के एक फैसले को चुनौती दी जिसमें राजनीतिक रूप से बेहद चर्चित हुए बोफोर्स दलाली मामले में सभी आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया गया था. सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि यह काम पूरी तरह से लोगों का ध्यान शासन की विफलताओं से हटाने के लिए किया गया है.

पुरजोर मुकाबला कर रही है कांग्रेस

यह भी आरोप लगाया कि यह मोदी सरकार और भाजपा नेतृत्व द्वारा अपने निहित राजनीतिक हितों को साधने के लिए रची गयी एक साजिश का अंग है. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मोदी सरकार कांग्रेस नेताओं के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई कर रही है. चूंकि सरकार का राजनीतिक ग्राफ गिर रहा है इसलिए वह कांग्रेस नेताओं को सीबीआई एवं अन्य एजेंसियों के जरिये झूठे एवं निराधार मामलों में फंसा रही है” उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘किन्तु कांग्रेस नेता इन साजिशों और झूठे मामलों का पुरजोर तरीके से मुकाबला करेंगे.

किसानों के साथ धोखाधड़ी

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा एवं 33 अन्य के खिलाफ सीबीआई ने 1500 करोड़ रूपये के मानेसर भूमि सौदे में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर आरोपपत्र दायर किया है. इस मामले में करीब 200 किसानों के साथ धोखाधड़ी का आरोप है. सुरजेवाला ने यह भी आरेाप लगाया कि इन मामलों के माध्यम से लोगों का ध्यान हरियाणा की भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था को कायम रखने में पूर्ण विफलता को छिपाने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने दावा, ‘‘देश में मोदी सरकार के खिलाफ जनाक्रोश है. सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola