ePaper

जया टीवी और ''अम्मा'' की वारिस शशिकला के ठिकानों पर इनकम टैक्‍स का छापा

Updated at : 09 Nov 2017 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
जया टीवी और ''अम्मा'' की वारिस शशिकला के ठिकानों पर इनकम टैक्‍स का छापा

चेन्‍नई: इनकम टैक्‍स विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह छह बजे जया टीवी और डॉ नमाधु एमजीआर (तमिल अखबार) के दफ्तरों पर छापा मारा. जानकारी के अनुसार इनकम टैक्‍स जांच विभाग के अधिकारी पहुंचे और टीवी चैनल के दफ्तर में अपना आई-कार्ड दिखाते हुए प्रवेश किया. सूत्रों की मानें तो कथित रूप से टैक्‍स चोरी […]

विज्ञापन

चेन्‍नई: इनकम टैक्‍स विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह छह बजे जया टीवी और डॉ नमाधु एमजीआर (तमिल अखबार) के दफ्तरों पर छापा मारा. जानकारी के अनुसार इनकम टैक्‍स जांच विभाग के अधिकारी पहुंचे और टीवी चैनल के दफ्तर में अपना आई-कार्ड दिखाते हुए प्रवेश किया. सूत्रों की मानें तो कथित रूप से टैक्‍स चोरी की सूचना मिलने के बाद ये छापेमारी की गयी है.जिन जगहों पर छापेमारी जारी है ये सभी 21 ठिकाने वीके शशिकला और उनके भतीजे टीटीवी दिनाकरन के हैं.

जयललिता की मौत पर खुलासा, शशिकला के डर से स्वास्थ्य के बारे में फैलायी गई थी झूठी खबर

आपको बता दें कि इस चैनल को जे जयललिता ने शुरू किया था, जिसका कंट्रोल फिलहाल अन्‍नाद्रमुक नेता वीके शशिकला के परिवार के पास है. शशिकला भ्रष्‍टाचार के मामले में जेल में हैं और उनके भांजे विवेक जयरमन ने चैनल की कमान संभाल रखी है.

आइपीएस डॉ रूपा ने फिर खोली जेल में अन्नाद्रमुक महासचिव शशिकला के कारनामों की पोल

खबरों के अनुसार इनकम टैक्‍स अधिकारियों ने शहर में विवेक के घर और शशिकला के परिवार के नियंत्रण वाले जैज सिनेमा पर भी छापेमारी की है. छापेमारी को ऐसे वक्‍त अंजाम दिया गया है जब अन्‍नाद्रमुक के चुनाव चिन्‍ह का केस चुनाव आयोग के पास लंबित है. इस चैनल को अन्‍नाद्रमुक का माउथपीस माना जाता रहा है, लेकिन पिछले महीनों में अन्‍नाद्रमुक में जारी आंतरिक कलह और पार्टी के शशिकला एवं मुख्‍यमंत्री पलानीस्‍वामी खेमे में पार्टी के विभाजित होने के बाद यह चैनल सरकार का आलोचक हो गया है.

जेल में स्वर्ग का सुख भोग रहीं एआर्इएडीएमके सुप्रीमो शशिकला, विशेष रसोर्इ पर दो करोड़ खर्च

एक वक्त था जब शशिकला के करीबी पलानीस्‍वामी ने विरोधी खेमे ओ पनीरसेल्‍वम के साथ हाथ मिला लिया और उनको उपमुख्‍यमंत्री का पद थमाया था, तब से ही चैनल और सत्‍तारूढ़ दल के बीच खटास बढ़ती गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola