मन की बात'' के तीन साल पूरे, PM ने कहा - लोगों से मिलता है सुझाव का खजाना

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिये देश को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम ने कहा, ‘मन की बात में राजनीति को दूर रखा. एक जन-मन में जो भाव उमड़ते रहते हैं ‘मन की बात’ ने उन सब भावों से मुझे जुड़ने का एक बड़ा अद्भुत अवसर दिया.यह कार्यक्रम देश […]

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिये देश को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम ने कहा, ‘मन की बात में राजनीति को दूर रखा. एक जन-मन में जो भाव उमड़ते रहते हैं ‘मन की बात’ ने उन सब भावों से मुझे जुड़ने का एक बड़ा अद्भुत अवसर दिया.यह कार्यक्रम देश की सकारात्मक शक्ति से जुड़ने का अवसर दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे लोगों के सुझाव का खजाना मिलता है. कई बातें मुझे प्रेरणा देती है. कई सुझाव होते हैं. लोग अपनी बात मुझ तक पहुंचाते हैं. देश के कोने – कोने से यह बात मुझतक पहुंचती है. तीन साल की यह यात्रा पूरी हो गई है. मैंने इन तीन सालों में अपनी नहीं देशके मन की बात कही.‘ प्रधानमंत्री का यह 36 वां मन की बात है.

खादी के प्रति बढ़ी है लोगों में रूचि
उन्होंने कहा कि टूरिज्म क्षेत्र के लिए लोगों से तस्वीरें मांगी. इतनी तस्वीरें आईं कि भंडार बन गया. खादी के प्रति लोगों में रुचि बनी है. उन्होंने कहा कि लोगों से मैंने खादी का उपयोग करने के लिए लोगों ने इसका सम्मान किया. खादी की बिक्री बढ़ी है. इससे गरीब के घर में रोजगार पहुंचा. 2 अक्टूबर से खादी में रियायद मिलती है. इसे आगे बढ़ाना चाहिए. खादी खरीदकर गरीब के घर में दिया जलाएं.
सत्ता के गलियारे से कोसो दूर थे महापुरूष
गाँधी जी, जयप्रकाश जी, दीनदयाल जी ये ऐसे महापुरुष हैं जो सत्ता के गलियारों से कोसो दूर रहे हैं.दीनदयाल उपाध्याय समाज के आखिरी छोर पर बैठे हुए ग़रीब, पीड़ित, शोषित, वंचित की ही चर्चा करते थे.हम महापुरुषों का स्मरण इसलिए करते हैं ताकि हमें आगे का रास्ता मिलता रहे,आगे की दिशा मिलती रहे:. इन नेताओं ने देश के लिए कष्ट झेले हैं. सभी महापुरुषों का केंद्र बिंदू था. देश के लिए कुछ करना. मात्र उपदेश ही नहीं अपने जीवन के द्वारा उन्होंने कुछ कर के दिखलाया. कई महापुरुष सत्ता के गलियारों से दूर रहे हैं और सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय में लगे रहे. नाना जी देशमुख ने राजनीति छोड़कर लोगों की सेवा की. दीन दयाल जी भी समाज के आखिरी व्यक्ति के जीवन में बदलाव के लिए प्रयासरत थे.
स्वच्छता बना जनआंदोलन
उन्होंने कहा कि मन की बात में लोगों ने संकल्प लिया था. गांधी जयंती से पहले 15 दिन देश में स्वच्छता अभियान से जुड़ेंगे. आज हर कोई से अभियान का हिस्सा बन रहा है. संकल्प से सिद्धी हो रही है. हर कोई इसे स्वीकारता है. राष्ट्रपति भी इस मुहिम से जुड़े हैं. सार्वजनिक स्थान पर सफाई का खास ख्याल रखा जा रहा है, अब लोग टोकते हैं. गंदगी होने नहीं दे रहे हैं. स्वच्छता को स्वभाग बनाना है. ढाई करोड़ बच्चों ने स्वच्छता से जुड़ी मुहिम में हिस्सा लिया. पेंटिंग, निबंध आदि में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि मीडिया के लोगों ने इस अभियान को आगे बढ़ाया है. उन्होंने कश्मीर के बिलाल डार की बात कही. बताया कि वह इससे स्वच्छता के साथ साथ आजीविका कमा रहा है. श्रीनगर नगर निगम ने उनसे अपना एंबेसेडर बनाया है. उन्होंने कहा कि निगम से उसे गाड़ी दी है, टेलिफोन दिया है. वह सफाई के काम में लगा है. डार बधाई के पात्र हैं.

टूरिज्म में वैल्यू एडिशन तब होगा जब हम विद्यार्थी के तौर पर घूमें
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब मौसम है कि लोग घूमने निकलते हैं. हमारे देश में कई लोग विदेशों में ही घूमने जाते हैं. उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है. आप विदेश जाएं ठीक है, लेकिन भारत में देखने के लिए बहुत कुछ हैं. पहले आप देश को समझ लें. देश के महापुरुषों ने पहले देश को घूमा, उसे समझा. टूरिज्म में वैल्यू एडिशन तब होगा जब हम विद्यार्थी के तौर पर घूमें. उन्होंने कहा कि 500 से ज्यादा जिलों में मैं गया हूं. 450 से ज्यादा में तो मैं रुका.

अक्टूबर से मार्च तक के समय में देश के टूरिज्म को बढ़ाने में अपना सहयोग दें
एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना इसमें निहित है. उन्होंने कहा कि अलग अलग जगह अलग अलग खानपान है. भारत को अपने भीतर आत्मसात कीजिए. इन अनुभवों से आपका जीवन समृद्ध होगा. अक्टूबर से मार्च का समय पर्यटन का होता है. पीएम ने कहा कि लोग अपनी पसंद के सात जगहों के बारे में बताएं. भारत सरकार उसपर काम करेगी. अक्टूबर से मार्च तक के समय में देश के टूरिज्म को बढ़ाने में अपना सहयोग दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola