.. तो क्या उत्तराखंड में जड़ी - बूटी का मूल्य सरकार नहीं पतंजलि तय करेगी

देहरादून : पतंजलि आयुर्वेद और उत्तराखंड सरकार के बीच जड़ी – बूटी की खरीद बिक्री को लेकर एक अहम समझौते की बात सामने आयी है. अंदरखाने से आ रही खबरों केके मुताबिक जड़ी – बूटियों का खरीद मूल्य अब राज्य सरकार नहीं, बल्कि बाबा रामदेव कीकंपनी पतंजलि तय करेगी. शनिवार को पतंजलि योगपीठ के आचार्य […]
देहरादून : पतंजलि आयुर्वेद और उत्तराखंड सरकार के बीच जड़ी – बूटी की खरीद बिक्री को लेकर एक अहम समझौते की बात सामने आयी है. अंदरखाने से आ रही खबरों केके मुताबिक जड़ी – बूटियों का खरीद मूल्य अब राज्य सरकार नहीं, बल्कि बाबा रामदेव कीकंपनी पतंजलि तय करेगी. शनिवार को पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बीच इस बात को लेकर एक बैठक हुई थी. बैठक में सरकार व पतंजलि आयुर्वेद कते बीच इस बात को लेकर सहमति बन गयी है. अगर सरकार और पतंजलि के बीच इस बात को लेकर एमओयू होता है, तो उत्तराखंड की इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब जड़ी – बूटी की मूल्य सरकार की बजाय कोई व्यवसायिक कंपनी तय करेगी. बताया जा रहा है कि राज्य में बंद पड़े कुछ टूरिस्ट सेंटर भी संचालन के लिए पतंजलि को दिये जायेंगे.
उत्तराखंड से पलायन रोकने,किसानों की आय बढ़ाने,स्वरोजगार के अवसर व आयुष ग्राम की स्थापना के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है pic.twitter.com/goBahCCXGE
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) August 26, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




