ePaper

ब्रिक्स देशों के दूसरे शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले अजीत डोभाल

Updated at : 28 Jul 2017 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रिक्स देशों के दूसरे शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले अजीत डोभाल

बीजिंग : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल शुक्रवार को यहां ब्रिक्स देशों के दूसरे शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मिले. सिक्किम सेक्टर के डोकलाम इलाके में चीन और भारत के बीच जारी तनातनी के बीच यह बैठक हुई. कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर दिन भर चले विचार […]

विज्ञापन

बीजिंग : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल शुक्रवार को यहां ब्रिक्स देशों के दूसरे शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मिले. सिक्किम सेक्टर के डोकलाम इलाके में चीन और भारत के बीच जारी तनातनी के बीच यह बैठक हुई. कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर दिन भर चले विचार विमर्श के बाद ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) देशों के एनएसए शी से मिले और बातचीत की.

चीन ने गुरुवार को कहा था कि डोभाल और उनके चीनी समकक्ष यांग जीइची ब्रिक्स एनएसएस बैठक से इतर मिले और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़ी ‘प्रमुख समस्याओं’ पर चर्चा की. हालांकि चीन ने डोकलाम में जारी तनातनी का कोई उल्लेख नहीं किया.

16 जून को तनातनी शुरू होने के बाद से चीन लगातार कहता आया है कि भारतीय सैनिकों की बिना किसी शर्त वापसी के बगैर कोई सार्थक बातचीत नहीं होगी. आज की बैठक में चीनी अधिकारियों तथा ब्रिक्स देशों के एनएसए ने मीडिया के सामने हाथ नहीं मिलाएं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola