ओड़िशा के कंधमाल में नक्सली हमला, SOG जवान शहीद, 10 जवान घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2017 1:24 PM

विज्ञापन

कंधमालः ओड़िशा के कंधमाल जिले के खामनखोल इलाके के जंगलों में नक्सलियों ने हमला कर दिया. इसमें स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का एक जवान शहीद हो गया और 10 जवान घायल हो गये. खबर है कि एसओजी जवानों का काफिला नक्सलरोधी अभियान के बाद अपने कैंप की ओर लौट रहा था. इसी दौरान खामनखोल इलाके […]

विज्ञापन

कंधमालः ओड़िशा के कंधमाल जिले के खामनखोल इलाके के जंगलों में नक्सलियों ने हमला कर दिया. इसमें स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का एक जवान शहीद हो गया और 10 जवान घायल हो गये.

खबर है कि एसओजी जवानों का काफिला नक्सलरोधी अभियान के बाद अपने कैंप की ओर लौट रहा था. इसी दौरान खामनखोल इलाके में नक्सलियों ने उस पर हमला कर दिया.

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला , 25 जवान शहीद

ज्ञात हो कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ओड़िशा में एक विशेष अर्धसैनिक इकाई है, जो नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाने में माहिर है.

गौरतलब है कि इससे पहले 300 से ज्यादा नक्सलियों ने अप्रैल में छत्तीसगढ़ के सुकमा में घात लगा कर सुकमा के बुरकापाल-चिंतागुफा इलाके में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया था. इसमें सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola