कैसा होगा डीके शिवकुमार का मंत्रिमंडल? इस सवाल के जवाब में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा-3 जून तक इंतजार करें

Updated:
विज्ञापन

मल्लिकार्जुन खरगे

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Karnataka Cabinet : डीके शिवकुमार के मंत्रिमंडल में कौन लोग शामिल होंगे? क्या सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र को उपमुख्यमंत्री का पद मिलेगा या फिर वे कैबिनेट मंत्री बनेंगे? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब हर कोई जानना चाहता है. इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कुछ स्पष्ट नहीं किया.

विज्ञापन

Karnataka Cabinet : कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार 3 जून को शपथ लेंगे. शनिवार शाम को उन्हें कर्नाटक कांग्रेस के विधायक दल का नेता चुना गया है. राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ ले सकते हैं. इस संबंध में जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मीडिया ने सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि हमें इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

कैबिनेट कैसा होगा इसका प्रपोजल अभी नहीं आया है

खरगे ने कहा कि डीके शिवकुमार के कैबिनेट को लेकर अभी कोई प्रपोजल नहीं आया है. प्रपोजल आने के बाद ही यह पता चलेगा कि कितने मंत्री बनाए जाएंगे, कितने उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे या अगर जरूरी हुआ तो चेयरमैन भी बनाए जा सकते हैं. इसके लिए 3 जून तक इंतजार करना होगा. अगले 15 दिन या फिर एक महीने में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और यह पता चल जाएगा कि डीके शिवकुमार का कैबिनेट कैसा होगा. हालांकि अभी हमें डीके शिवकुमार की राय के बारे में कुछ पता नहीं है.

कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी मजबूत कंधों पर होगी

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के बारे में बात करते हुए खरगे ने कहा कि जाहिर है जब डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे तो यहां नये चेहरे को लाया जाएगा. हम सब ढूंढ रहे हैं. हम अच्छे लोगों को लेकर आएंगे, ताकि प्रदेश में पार्टी और मजबूत हो. अगले चुनाव में अभी 24 महीने हैं, हमें एक ऐसे लीडर की तलाश करनी होगी जो बहुत तेजी से काम करे और सबको साथ लेकर चले. ऐसे लोग भी होने चाहिए जो उनका साथ दें. इस मुद्दे पर हम सबसे बात करके ही निर्णय लेंगे.

ये भी पढ़ें : क्या मुख्यमंत्री की कुर्सी से सिद्धारमैया को हटाने का फैसला कांग्रेस को भारी पड़ सकता है?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola