वर्ल्ड नो टोबैको डे पर डॉ. अभिषेक आनंद का संदेश, तंबाकू छोड़ें, स्वस्थ जीवन अपनाएं

Updated:
विज्ञापन
Dr Abhishek Anand On World No Tobacco Day

डॉ. अभिषेक आनंद, डायरेक्टर (मेडिकल ऑन्कोलॉजी)

Dr Abhishek Anand On World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर नारायणा कैंसर सेंटर एवं पारस एचएमआरआई (मेडिकल ऑन्कोलॉजी) के डायरेक्टर डॉ. अभिषेक आनंद ने तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि तंबाकू कई गंभीर बीमारियों की वजह बनता है और स्वस्थ जीवन के लिए इसे छोड़ना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

Dr Abhishek Anand On World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर डायरेक्टर, नारायणा कैंसर सेंटर एवं पारस एचएमआरआई (मेडिकल ऑन्कोलॉजी) डॉ. अभिषेक आनंद ने लोगों से तंबाकू और धूम्रपान से पूरी तरह दूरी बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि तंबाकू केवल एक आदत नहीं, बल्कि धीरे-धीरे शरीर को खत्म करने वाला जहर है. इसके सेवन से मुंह का कैंसर, फेफड़ों की बीमारी, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

डॉ. अभिषेक आनंद ने कहा कि आज युवाओं में गुटखा, सिगरेट और वेपिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जो बेहद चिंताजनक है. शुरुआत शौक से होती है, लेकिन बाद में यह लत बन जाती है. उन्होंने कहा कि कई मरीज इलाज के दौरान यह स्वीकार करते हैं कि अगर समय रहते तंबाकू छोड़ देते तो गंभीर बीमारी से बच सकते थे.

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों और किशोरों पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि घर और समाज में जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है. यदि परिवार के सदस्य खुद तंबाकू से दूर रहेंगे तो बच्चे भी इससे बचेंगे.

डॉ. आनंद ने कहा कि तंबाकू छोड़ने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति और सही सलाह जरूरी है. शुरुआत में कठिनाई होती है, लेकिन कुछ ही समय बाद शरीर में सकारात्मक बदलाव दिखने लगते हैं. उन्होंने लोगों से इस विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू छोड़ने का संकल्प लेने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola