यूपी में आज रात से बदलेगा मौसम, 85 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD ने जारी किया अलर्ट

यूपी का मौसम अपडेट
UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून की चाल बदलने वाली है. मौसम विभाग ने 24 जुलाई की रात से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव और 25 जुलाई को गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है. आंधी-तूफान के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
UP Weather Alert: यूपी में मानसून की बदलती चाल के बीच मौसम विभाग ने फिर से टेंशन बढ़ाने वाला पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के मुताबिक आज 24 जुलाई की रात से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है. वहीं 25 जुलाई को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. हालांकि कई जिलों में उमस भरी गर्मी भी परेशान करेगी. प्रदेश खराब मौसम के दौरान कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 70 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मेघगर्जन के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.
इन इलाकों में कम रहेगी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 जुलाई की रात से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट समेत कई जिलों में बारिश की गतिविधियां कम रहने का अनुमान है. हालांकि मौसम में अचानक बदलाव संभव है, इसलिए स्थानीय स्तर पर जारी होने वाले मौसम अपडेट पर नजर रखना जरूरी होगा.
25 जुलाई को इन जिलों में बारिश के आसार
आईएमडी के बारिश पूर्वानुमान मानचित्र के अनुसार 25 जुलाई को प्रदेश के करीब 40 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, अलीगढ़, कासगंज और आसपास के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, फतेहपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं.
आंधी और बारिश के दौरान सावधानी जरूरी
मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवा के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. तेज हवा के दौरान कमजोर पेड़, होर्डिंग और जर्जर निर्माण गिरने का खतरा रहता है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति देखकर ही खेतों में काम करें. बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान में खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें. वहीं वाहन चालकों को बारिश के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










