गोरखपुर में CM योगी ने सुनीं 150 फरियादें, जमीन कब्जा और अपराध के मामलों में अधिकारियों को दे दिए सख्त आदेश

Updated:
विज्ञापन
गोरखपुर के तीन दिवसीय दौरे पर CM योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर के तीन दिवसीय दौरे पर CM योगी आदित्यनाथ

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन में करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने जमीन पर अवैध कब्जे और अपराध के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. बच्चों से मिलकर स्नेह भी बांटा.

विज्ञापन

UP News: गोरखपुर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन आयोजित कर करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने प्रत्येक फरियादी को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के बीच पहुंचे. उन्होंने एक-एक कर फरियादियों से मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि हर शिकायत का निष्पक्ष और तय समय सीमा के भीतर निस्तारण होना चाहिए.

जमीन कब्जा और अपराध के मामलों में सख्ती के निर्देश

जनता दर्शन में जमीन पर अवैध कब्जे, अपराध और अन्य कानून-व्यवस्था से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं. इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. वहीं इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले लोगों की अर्जी पर अस्पतालों से इस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने को कहा, ताकि पात्र लोगों को समय पर सरकारी सहायता मिल सके.

बच्चों से मिले, दिया स्नेह और आशीर्वाद

जनता दर्शन में कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंचीं. मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की, उन्हें चॉकलेट भेंट की और आशीर्वाद दिया. इस दौरान उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है.

गोशाला पहुंचकर की गोसेवा

जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर की गोशाला भी पहुंचे. यहां उन्होंने गोवंश को उनके नाम लेकर पुकारा, जिसके बाद कई गायें उनके पास आ गईं. मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने हाथों से गुड़ खिलाया, स्नेहपूर्वक दुलारा और गोशाला के कर्मचारियों को पशुओं की बेहतर देखभाल के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए.

Must Read- नाबालिग से धर्मांतरण और यौन शोषण का सनसनीखेज मामला, सिपाही समेत 12 पर FIR, 3 हिरासत में


विज्ञापन
Komal Agarwal

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola