जोस बटलर ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने

Updated:
विज्ञापन
जोस बटलर (फोटो—एक्स)

जोस बटलर (फोटो—एक्स)

जोस बटलर टी20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए क्रिस गेल को पीछे छोड़ दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. 487 पारियों में 14,572 रन के साथ, बटलर अब केवल कीरोन पोलार्ड से पीछे हैं.

विज्ञापन

Jos Buttler In T20: इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. द हंड्रेड 2026 में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और लंदन स्पिरिट के बीच लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले के दौरान बटलर ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया.

487 पारियों में 14,572 रन

जोस बटलर ने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड द हंड्रेड (The Hundred) 2026 टूर्नामेंट में लंदन स्पिरिट के खिलाफ खेले गए मैच में तोड़ा. इस मैच में भले ही बटलर 11 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन यह छोटी पारी उनके करियर के लिए ऐतिहासिक साबित हुई. इस पारी के बाद उनके नाम अब 487 पारियों में 14,572 रन दर्ज हो गए हैं. उनके खाते में 9 शतक और 102 अर्धशतक भी हैं. वहीं, वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल ने अपने टी20 करियर का अंत 455 पारियों में 14,562 रन के साथ किया था, जिसमें उनके नाम 22 शतक और 88 अर्धशतक रहे.

पोलार्ड अब भी उनसे आगे

अब बटलर से आगे केवल वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड हैं. पोलार्ड के नाम 663 पारियों में 14,803 रन दर्ज हैं. यानी बटलर को टी20 क्रिकेट का सर्वाधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज बनने के लिए अब सिर्फ 231 रन और चाहिए.

ये भी पढ़ें: CWG 2026: भारतीय खिलाड़ियों के नाम पीएम मोदी का खास संदेश, पूरे देश की शुभकामनाएं आपके साथ

टी20 में शानदार फॉर्म में चल रहे बटलर

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए बटलर ने 526 रन बनाए. इसके बाद भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने 175 रन बनाए. सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने 64 गेंदों पर नाबाद 131 रन की विस्फोटक पारी खेली, जो भारत के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का सर्वोच्च टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर है. बटलर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं. उन्होंने 160 टी20I मैचों में 4,212 रन बनाए हैं. इस सूची में उनसे आगे केवल बाबर आजम (4,596) और रोहित शर्मा (4,231) हैं.

रैंकबल्लेबाजदेशरन (T-20)
1कीरोन पोलार्डवेस्टइंडीज14,803
2जोस बटलरइंग्लैंड14,572
3क्रिस गेलवेस्टइंडीज14,562
4एलेक्स हेल्सइंग्लैंड14,449
5डेविड वॉर्नरऑस्ट्रेलिया14,284
6विराट कोहलीभारत14,218

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम घोषित, जोशुआ बिशप को पहली बार मिला मौका


विज्ञापन
Abhijeet Kumar

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola