2 साल बाद फिर अपने पेस से किया सबको ​हैरान, इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी मैच में ही बने प्लेयर ऑफ द मैच

Updated:
विज्ञापन
मयंक यादव (फोटो— सोशल मीडिया)

मयंक यादव (फोटो— सोशल मीडिया)

दो साल के लंबे इंतजार और चोटों से जूझने के बाद, भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है. जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में उन्होंने अपनी तूफानी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया और 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता.

विज्ञापन

COMEBACK OF MAYANK YADAV : दो साल तक चोटों से जूझने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी की है. जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत बनाम ज़िम्बाब्वे सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में उन्होंने अपनी रफ्तार और धार से सभी को प्रभावित किया. 149 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए मयंक ने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट लिए और 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए.

पहली ही गेंद पर बेनेट का विकेट

गुरुवार को भारत बनाम ज़िम्बाब्वे के बीच तीन दिवसीय सीरीज का पहला टी20 मैच खेला गया. नई गेंद के साथ पहला ओवर फेंकने आए मयंक ने पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट का विकेट लेकर शानदार शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने लगातार तेज गति और सटीक लाइन-लेंथ से जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को दबाव में रखा. उनकी 24 में से 21 गेंदें गुड लेंथ या शॉर्ट ऑफ लेंथ पर रहीं, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट नहीं खेल सके. उनकी सबसे तेज गेंद 149 किमी प्रति घंटे की रही.

विकेट मिलने पर बढ़ा आत्मविश्वास

मैच के बाद मयंक ने कहा, "दो साल बाद देश के लिए खेलना और इस तरह का स्पेल डालना शानदार एहसास है. शुरुआत में थोड़ा दबाव था, लेकिन पहली ही गेंद पर विकेट मिलने के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया. मैंने सिर्फ अपनी ताकत के अनुसार गेंदबाजी करने की कोशिश की."

रिहैब में बिताया ज्यादा समय

मयंक की यह वापसी इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले दो वर्षों में उन्होंने मैदान से ज्यादा समय नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब के दौरान बिताया. आईपीएल 2024 में अपनी तेज रफ्तार से सुर्खियां बटोरने के बाद वह लगातार चोटों से परेशान रहे. लम्बर स्ट्रेस फ्रैक्चर, पीठ में ऐंठन, पैर की अंगुली में चोट, साइड स्ट्रेन और हैमस्ट्रिंग इंजरी जैसी कई समस्याओं ने उनके करियर की रफ्तार रोक दी.

टीम इंडिया ने जताया भरोसा

हाल ही में उनका आईपीएल 2026 भी खास नहीं रहा था, जहां चार मैचों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. इसके बावजूद टीम इंडिया ने उन पर भरोसा जताया और मयंक ने अपने पहले ही मुकाबले में साबित कर दिया कि अगर फिट रहें तो वह भारत के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में शामिल हो सकते हैं. अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि वह अपनी फिटनेस बरकरार रखते हुए इसी रफ्तार और लय को आगे भी कायम रख पाते हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें: CWG 2026 में पूरा दम नहीं लगाएंगी मीराबाई चानू, बोलीं- मेरा असली लक्ष्य एशियन गेम्स का मेडल


विज्ञापन
Abhijeet Kumar

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola