CWG 2026: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स से क्रिकेट क्यों हुआ बाहर?

Updated:
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत से पहले ही क्रिकेट और कई अन्य खेल कार्यक्रम से बाहर हो गए हैं. जानिए इसके पीछे की मुख्य वजह क्या है और भारत को इससे कितना नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

ग्लासगो, स्कॉटलैंड में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन इस बार खेलों के कार्यक्रम से क्रिकेट समेत कई खेल को शामिल नहीं किया गया हैं. बर्मिंघम 2022 में जहां 19 खेल शामिल थे, वहीं ग्लासगो 2026 में केवल 10 खेलों का आयोजन हो रहा है. क्रिकेट के अलावा हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, टेबल टेनिस और स्क्वैश जैसे खेल भी इस बार कार्यक्रम का हिस्सा नहीं हैं.

विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में क्रिकेट क्यों नहीं है शामिल?

क्रिकेट को इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह नहीं मिली, क्योंकि आयोजकों के पास सीमित बजट और तैयारी के लिए कम समय था.

  • 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी पहले विक्टोरिया (ऑस्ट्रेलिया) को मिली थी.
  • लेकिन 2023 में बढ़ती लागत के कारण विक्टोरिया सरकार ने मेजबानी से हाथ खींच लिया.
  • इसके बाद सितंबर 2024 में ग्लासगो को नया मेजबान चुना गया.
  • कम समय और सीमित बजट में आयोजन सुनिश्चित करने के लिए आयोजकों ने खेलों की संख्या 19 से घटाकर 10 कर दी.
  • इसी वजह से क्रिकेट समेत कई खेलों को कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया.

दो बार ही खेला गया है कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट

कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट पहली बार 1998 में कुआलालंपुर में शामिल किया गया था. उस समय पुरुषों का वनडे टूर्नामेंट खेला गया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने स्वर्ण पदक जीता था. इसके बाद 24 साल के लंबे इंतजार के बाद बर्मिंघम 2022 में क्रिकेट की वापसी हुई. इस बार महिलाओं का टी20 टूर्नामेंट आयोजित हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने गोल्ड, भारत ने सिल्वर और न्यूजीलैंड ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

ग्लासगो 2026 से बाहर किए गए खेल

  • क्रिकेट
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • स्क्वैश
  • टेबल टेनिस
  • ट्रायथलॉन
  • कुश्ती
  • बीच वॉलीबॉल
  • रग्बी सेवन्स

भारत को होगा सबसे ज्यादा नुकसान

ग्लासगो का छोटा कार्यक्रम भारत के लिए नुकसान माना जा रहा है. भारत ने बर्मिंघम 2022 में 61 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया था. इनमें से 30 पदक उन खेलों से आए थे, जिन्हें इस बार कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया है.

हटाए गए खेलों में भारत के पदक (बर्मिंघम 2022)

खेलपदक
कुश्ती12
टेबल टेनिस7
बैडमिंटन6
हॉकी2
स्क्वैश2
क्रिकेट1
कुल30

भारत ने बर्मिंघम में कुश्ती में 12, टेबल टेनिस में 7, बैडमिंटन में 6, हॉकी में 2, स्क्वैश में 2 और क्रिकेट में 1 पदक जीता था. यानी कुल पदकों का लगभग आधा हिस्सा अब हटाए जा चुके खेलों से आया था. इसके अलावा शूटिंग और तीरंदाजी पहले से ही कॉमनवेल्थ गेम्स के कार्यक्रम में शामिल नहीं हैं, जिससे भारत की पदक संभावनाओं पर और असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: CWG 2026: गोल्ड मेडल की असली कीमत कितनी है? क्या यह पूरा सोना होता है या सिर्फ नाम का गोल्ड?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola