CWG 2026: भारतीय खिलाड़ियों के नाम पीएम मोदी का खास संदेश, पूरे देश की शुभकामनाएं आपके साथ

Updated:
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए पीएम मोदी का मैसेज (फोटो- सोशल मीडिया)

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए पीएम मोदी का मैसेज (फोटो- सोशल मीडिया)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का शानदार आगाज हो चुका है, जिसकी मेजबानी स्कॉटलैंड का ग्लासगो शहर कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को शुभकामनाएं देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया है.

विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) का आगाज हो चुका है. इस बार खेलों की मेजबानी स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हो रही है. उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा-

कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है. मैं भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देता हूं. मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे खिलाड़ी जोश, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना के साथ इन खेलों में हिस्सा लेंगे. हमारे खिलाड़ियों का हुनर और लगन हमेशा करोड़ों भारतीयों को प्रेरित करते हैं.

125 भारतीय खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की ओर से 125 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं. हालांकि इस बार बैडमिंटन, हॉकी, कुश्ती और क्रिकेट जैसे कई प्रमुख खेल प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं हैं. भारतीय दल से सबसे अधिक उम्मीदें 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा और ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू से रहेंगी.

किंग चार्ल्स III ने किया उद्घाटन

गुरुवार को किंग चार्ल्स तृतीय ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आधिकारिक उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में मीराबाई चानू और विश्व चैंपियन मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन भारतीय दल की ध्वजवाहक रहीं.

पहले दिन भारत ने दिखाई दमदार शुरुआत

भारत ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया. महिला पेयर्स बॉल्स स्पर्धा में रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह की जोड़ी ने रोमांचक मुकाबले में माल्टा की रेबेका लुईस रिक्सन और कोनो-ले रिक्सन को हराकर जीत के साथ अभियान की शुरुआत की. वहीं, पुरुष सिंगल्स बॉल्स में पुतुल सोनोवाल ने बड़ा उलटफेर करते हुए मौजूदा विश्व चैंपियन रयान बेस्टर को शिकस्त देकर भारत की जीत का सिलसिला जारी रखा.

पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन

बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 पदक जीते थे. इनमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल थे. इस बार भी भारतीय दल से पदकों की अच्छी उम्मीदें हैं.

ये भी पढ़ें: CWG 2026: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स से क्रिकेट क्यों हुआ बाहर?


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola