10 मई की टॉप 20 खबरें: शुभेंदु बने बंगाल के नये सीएम, तमिलनाडु में बनेगी विजय सरकार
पीएम मोदी बंगाल के नये सीएम शुभेंदु अधिकारी के साथ, फोटो पीटीआई
10 May Top 20 News: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की अगुआई में बीजेपी की सरकार बन चुकी है. वहीं तमिलनाडु में विजय की टीवीके को सरकार बनाने की हरी झंडी मिल चुकी है. शिनवार को राज्यपाल से मिलकर विजय ने 120 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा. टीवीके को वीसीके और आईयूएमएल ने समर्थन दिया, जिसके बाद विजय के पास बहुमत का आंकड़ा पूरा हुआ. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां एक क्लिक में पढ़ सकते हैं.
1. राज्यपाल से मिले TVK चीफ विजय, सरकार बनाने का दावा किया पेश
वीसीके,आईयूएमएल से समर्थन मिलने के बाद तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से शाम में मुलाकात की. विजय ने राज्यपाल को 120 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंप दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. बंगाल के नए मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, पीएम मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष समेत चार विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. ममता बनर्जी ने हार के बाद बदला फेसबुक और ‘एक्स’ का बायो, इस्तीफे से इनकार के बीच सामने आया नया परिचय
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत और शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के बीच ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर अपना परिचय बदल लिया है. उन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने से इनकार किया है. जानें क्या लिखा है उनके नये बायो में. पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. जनता की नब्ज पहचानते हैं शुभेंदु अधिकारी, शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखी दिल जीत लेने वाली बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी है. पीएम ने उन्हें जनता से जुड़ा हुआ नेता बताया. ब्रिगेड में शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी का यह संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. शुभेंदु कैबिनेट में दिखा संघ का प्रभाव, महिला और आदिवासी के साथ मतुआ को भी जगह
पश्चिम बंगाल में नई सरकार का गठन हो गया है. नये मंत्रिमंडल ने शपथ ले ली है. शुभेंदु कैबिनेट में संघ का प्रभाव साफ साफ दिखता है. छह सदस्यीय कैबिनेट में एक मुख्यमंत्री और पांच मंत्री शामिल किये गये हैं. कैबिनेट में एक महिला और एक आदिवासी को जगह मिली है. पांच मंत्रियों के चयन में सामाजिक सामंजस्य दिखता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. कोलकाता पुलिस ने ममता-अभिषेक को किया Unfollow, मोदी और शाह को फॉलो करने लगा ‘लाल बाजार’
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद कोलकाता पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में बड़ा बदलाव किया है. पुलिस ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को अनफॉलो कर पीएम मोदी और अमित शाह को फॉलो करना शुरू कर दिया है. जानें पूरी कहानी.
7. खरगे के आवास पर हुई माथापच्ची, कौन होगा केरल का अगला मुख्यमंत्री?
केरल के अगले मुख्यमंत्री की दौड़ में वीडी सतीशन, रमेश चेन्निथला और केसी वेणुगोपाल का नाम सबसे ऊपर है. इस दौड़ के विजेता का चयन करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक हुई. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. MIRV तकनीक से लैस एडवांस्ड अग्नि मिसाइल का किया गया सफल परीक्षण, सैन्य क्षमता में हुई वृद्धि
ओडिशा के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से एडवांस्ड अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है. इस मिसाइल को हिंद महासागर क्षेत्र में कई जगहों पर टारगेट किया गया था. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. सिनेमा से सत्ता तक: कैसे विजय थलपति बने तमिलनाडु की राजनीति के नए मास स्टार
तमिलनाडु की राजनीति में एक बार स्टारडम का डंका बजने वाला है और एक्टर विजय मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. उनकी पार्टी टीवीके को चुनाव में 108 सीटें मिली थीं और अब वे कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी और वीसीके के समर्थन से सरकार बनाने वाले हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. बंगाल के इतिहास में पहली बार कोई मुस्लिम मंत्री नहीं, ममता बनर्जी सरकार में थे 7
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के साथ ही एक नया रिकॉर्ड बना है. बंगाल के इतिहास में पहली बार मंत्रिमंडल में कोई मुस्लिम चेहरा नहीं है. जानें शुभेंदु अधिकारी के उन 5 मंत्रियों के बारे में जिन्होंने आज शपथ ली. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. हौसले के आगे हारा ‘सिस्टम’, गुमला में ग्रामीणों ने खुद बनाई 1 किलोमीटर लंबी सड़क
गुमला जिले के जारी प्रखंड स्थित लाहटोली गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को स्वयं श्रमदान कर एक किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क की मरम्मत की. जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने कुदाल-फावड़े के साथ सामूहिक रूप से कार्य किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. डिजिटल जनगणना में हजारीबाग का डंका: ‘स्वयं-गणना’ में झारखंड में दूसरा स्थान, जानें इसका तरीका
हजारीबाग नगर निगम ने जनगणना 2027 के तहत ‘स्वयं-गणना’ कार्य में झारखंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. प्रधान जनगणना अधिकारी सह नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए शहरवासियों से डिजिटल माध्यम से गणना करने की अपील की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. सारण, सीतामढ़ी से अररिया तक, इन 13 जिलों के विधायकों को नहीं मिली सम्राट कैबिनेट में जगह
सम्राट चौधरी की नई बिहार कैबिनेट में सामाजिक संतुलन और राजनीतिक रणनीति साफ दिखी, लेकिन 13 जिलों को एक भी मंत्री पद नहीं मिला. पिछड़े, अति पिछड़े और दलित वर्ग को बड़ा प्रतिनिधित्व दिया गया. विभागों के बंटवारे में भाजपा ज्यादा ताकतवर नजर आ रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. पटना में ई-रिक्शा से चल रहा था नशीली सुई का खेल, भारी मात्रा में इंजेक्शन और देसी पिस्टल के साथ 6 अपराधी गिरफ्तार
पटना के सुलतानगंज में ई-रिक्शा के जरिए नशीली सूई बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. छापेमारी में 6 आरोपी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन, देसी पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन, नकदी और ई-रिक्शा बरामद किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. क्या खत्म होगा टकराव? अगले हफ्ते इस्लामाबाद में हो सकती है अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता
वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, अगले सप्ताह इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता हो सकती है. फिलहाल होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. होर्मुज स्ट्रेट के पास नौका में लगी आग, एक भारतीय नाविक की मौत, 17 बचाए गए
होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच एक बड़ा हादसा हुआ. एक नाव में आग लग गई, जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई. हालांकि नाव में सवार 17 अन्य भारतीयों को बचा लिया गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. इंटर्नशिप के साथ UPSC की तैयारी, दूसरे प्रयास में यश्वी को AIR 97
यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा को लोग अक्सर पूरा टाइम वाला खेल मानते हैं. कई लोग नौकरी छोड़कर भी UPSC की तैयारी करते हैं. वहीं, एक नाम दिल्ली के ग्रेटर कैलाश की रहने वाली यश्वी जैन का सामने आता है, जिन्होंने इंटर्नशिप के साथ यूपीएससी की तैयारी की और रैंक 97 हासिल किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. विनेश फोगाट पर WFI का बड़ा एक्शन, सभी टूर्नामेंटों से लगाया प्रतिबंध, 14 दिनों में जवाब मांगा
विनेश फोगाट को WFI ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उन पर वजन नियम, एंटी-डोपिंग प्रक्रिया और चयन ट्रायल से जुड़े कई उल्लंघनों के आरोप लगाए गए हैं और उन्हें अस्थायी रूप से प्रतियोगिताओं से बाहर कर दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. ड्रेसिंग रूम से होटल कॉरिडोर तक, IPL 2026 में बढ़ते विवादों पर BCCI का बड़ा एक्शन
IPL 2026 में वेपिंग विवाद, खिलाड़ियों तक इन्फ्लुएंसर्स और बाहरी लोगों की पहुंच तथा बेटिंग लिंक के खतरे के बीच BCCI ने सभी फ्रेंचाइजियों को सख्त सुरक्षा और अनुशासन संबंधी चेतावनी जारी की. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. Sony के नये Xperia फोन की लॉन्चिंग 13 मई को, ट्रिपल कैमरा और प्रीमियम डिजाइन ने बढ़ाई हलचल
Sony एक बार फिर प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में बड़ा दांव खेलने जा रही है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह 13 मई को नया Xperia स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. हालांकि कंपनी ने अभी फोन का नाम नहीं बताया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










