ड्रेसिंग रूम से होटल कॉरिडोर तक, IPL 2026 में बढ़ते विवादों पर BCCI का बड़ा एक्शन
हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
IPL 2026 में वेपिंग विवाद, खिलाड़ियों तक इन्फ्लुएंसर्स और बाहरी लोगों की पहुंच तथा बेटिंग लिंक के खतरे के बीच BCCI ने सभी फ्रेंचाइजियों को सख्त सुरक्षा और अनुशासन संबंधी चेतावनी जारी की।
IPL 2026 के दौरान बढ़ती विवादित घटनाओं और सुरक्षा को देखते हुए सभी 10 फ्रेंचाइजियों को बीसीसीआई ने 8 पन्नों की एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में खिलाड़ियों के व्यवहार, टीम होटलों में बाहरी लोगों की मौजूदगी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की बढ़ती दखलअंदाजी और एंटी करप्शन नियमों के उल्लंघन को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है.
ड्रेसिंग रूम से शुरू हुआ विवाद
रियान पराग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरा मामला सूर्खियों में आया. पराग ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते नजर आए. इसके बाद एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें युजवेंद्र चहल वेपिंग करते नजर आए. चहल फ्लाइट में वेपिंग की. जिसके बाद यह मामला काफी बढ़ गया. इन दोनों घटनाओं ने आईपीएल की छवि पर सवाल खड़े कर दिए. दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग मानी जाने वाली लीग अब खिलाड़ियों के अनुशासन और टीम माहौल को लेकर आलोचनाओं के घेरे में आ गई है.
BCCI की सख्त चेतावनी
7 मई 2026 को बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने सभी फ्रेंचाइजियों को भेजी गई एडवाइजरी में साफ कहा कि लगातार हो रहे नियम उल्लंघन को लेकर लीग की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा एडवाइजरी में कई गंभीर मुद्दों का जिक्र किया गया है, जिनमें खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के होटल कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री, मैच के दौरान टीम मालिकों का खिलाड़ियों से संपर्क और सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी भी शामिल है. जिसके बाद बोर्ड को खिलाड़ियों और टीम स्टाफ को यह तक याद दिलाना पड़ा कि स्टेडियम, होटल और प्रैक्टिस एरिया में हर समय अपना एक्रेडिटेशन कार्ड पहनना अनिवार्य है.
एंटी करप्शन यूनिट की भी चिंता बढ़ी
बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) ने चेतावनी दी कि खिलाड़ियों तक बाहरी लोगों की आसान पहुंच भविष्य में “हनी ट्रैप”, ब्लैकमेल और टीम रणनीति लीक होने जैसी गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है.
रिपोर्ट के मुताबिक कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, दोस्त और परिचित खिलाड़ियों के साथ टीम बसों में सफर करते और होटल में रुकते पाए गए. इनमें से कुछ लोगों का नाम बेटिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म्स के प्रमोशन से भी जुड़ा बताया गया है. ACU का मानना है कि अगर किसी बेटिंग नेटवर्क से जुड़े व्यक्ति को खिलाड़ियों तक सीधी पहुंच मिलती है, तो मैच से जुड़ी अंदरूनी जानकारी का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है.
हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह भी चर्चा में
इस पूरे विवाद के बीच अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या भी सोशल मीडिया चर्चाओं के केंद्र में आ गए. अर्शदीप की निजी जिंदगी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी है. हालांकि, अभी तक इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं हार्दिक पांड्या का भी एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें टीम बस उनके निजी संबंधों से जुड़े व्यक्ति का इतंजार करती नजर आई. जिसके बाद कई सवाल खड़े हो गए.
इन्फ्लुएंसर्स ने ले ली पत्रकारों की जगह
आईपीएल 2026 में एक और बड़ा मुद्दा मीडिया एक्सेस को लेकर सामने आया है. लंबे समय से क्रिकेट कवर कर रहे वरिष्ठ पत्रकारों को सीमित एक्सेस मिलने की शिकायतें हैं, जबकि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को VIP पास और टीम एक्सेस आसानी से दिए जा रहे हैं. बीसीसीआई अधिकारियों का मानना है कि इससे टीम की गोपनीय जानकारी बाहर जाने का खतरा बढ़ रहा है. पहले खिलाड़ियों के साथ निजी लोगों के होटल में ठहरने पर सख्त रोक होती थी, लेकिन अब यह आम होता जा रहा है.
BCCI ने अपनी नई गाइडलाइन में साफ कहा है कि टीम मैनेजर की लिखित अनुमति के बिना किसी भी बाहरी व्यक्ति को खिलाड़ियों के होटल रूम तक पहुंच नहीं दी जाएगी. नियम तोड़ने पर जुर्माने से लेकर प्रतिबंध तक की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
यह भी पढ़ें: DC vs KKR: फिन एलन के सामने नतमस्तक हुई दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता ने लगाया जीत का ‘चौका’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










