Sony के नये Xperia फोन की लॉन्चिंग 13 मई को, ट्रिपल कैमरा और प्रीमियम डिजाइन ने बढ़ाई हलचल
Sony का प्रीमियम फोन लॉन्च के लिए तैयार / pic: X@Sony
Sony ने नए Xperia 1 सीरीज स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि कर दी है. Xperia 1 VIII में ट्रिपल कैमरा, 120Hz OLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन मिलने की उम्मीद है.
Sony एक बार फिर प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में बड़ा दांव खेलने जा रही है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह 13 मई को नया Xperia स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. हालांकि कंपनी ने अभी फोन का नाम नहीं बताया है, लेकिन सामने आए टीजर और हालिया लीक्स से साफ संकेत मिल रहे हैं कि यह बहुप्रतीक्षित Sony Xperia 1 VIII हो सकता है. लॉन्च से पहले ही इसके कैमरा डिजाइन, डिस्प्ले और संभावित कीमत को लेकर टेक दुनिया में चर्चा तेज हो चुकी है.
टीजर ने बढ़ाई Xperia 1 VIII की चर्चा
Sony ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X और YouTube पर एक नया टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें Next ONE is coming टैगलाइन दिखाई गई है. इससे लगभग तय माना जा रहा है कि यह डिवाइस Xperia 1 सीरीज का हिस्सा होगा. टीजर में फोन का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिखाया गया है, जिसका डिजाइन हाल में लीक हुए Xperia 1 VIII रेंडर्स से काफी मिलता-जुलता नजर आया.
कैमरा मॉड्यूल का लेआउट उल्टे L आकार में रखा गया है, जो Sony के प्रीमियम फ्लैगशिप डिजाइन लैंग्वेज को आगे बढ़ाता दिख रहा है. कंपनी ने इसके साथ एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जिससे साफ है कि लॉन्च अब बेहद करीब है.
प्रीमियम डिस्प्ले और कैमरा पर रहेगा फोकस
लीक्स के मुताबिक Sony Xperia 1 VIII में 6.5-इंच का Full-HD+ OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. Sony हमेशा से अपने Xperia फोन्स में मल्टीमीडिया और विजुअल एक्सपीरियंस पर फोकस करती रही है और इस बार भी कंपनी उसी रणनीति पर काम करती दिख रही है.
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. इसमें 24mm फोकल लेंथ वाला प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रावाइड कैमरा और टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है. माना जा रहा है कि कैमरा परफॉर्मेंस इस फोन की सबसे बड़ी ताकत बनेगी, खासकर कंटेंट क्रिएटर्स और मोबाइल फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए.
कीमत सुनकर चौंक सकते हैं ग्राहक
रिपोर्ट्स के अनुसार Xperia 1 VIII यूरोप में बेहद प्रीमियम कीमत के साथ लॉन्च हो सकता है. जर्मनी में इसकी कीमत लगभग EUR 1,868 बताई जा रही है, जबकि यूके में इसकी कीमत GBP 1,728 तक हो सकती है. भारतीय रुपये में देखें तो यह कीमत करीब 2 लाख रुपये के आसपास बैठती है.
हालांकि इन पैकेजों में Sony के प्रीमियम WH1000XM6 वायरलेस हेडफोन्स भी शामिल बताए जा रहे हैं. इसके बावजूद यह फोन अल्ट्रा-प्रीमियम कैटेगरी में रखा जाएगा, जहां इसका मुकाबला Samsung Galaxy S Ultra और iPhone Pro Max सीरीज से हो सकता है.
कब से शुरू होगी बिक्री?
लीक्स के मुताबिक यह फोन 26 जून से यूरोपियन बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है. कंपनी इसे Garnet Red, Graphite Black और Lolite Silver जैसे कलर ऑप्शंस में लॉन्च कर सकती है. फिलहाल भारत लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन टेक एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि सीमित बाजारों में इसे उपलब्ध कराया जा सकता है.
Sony फिर बना रही फ्लैगशिप मार्केट में पकड़?
पिछले कुछ सालों में Sony ने स्मार्टफोन मार्केट में सीमित मौजूदगी रखी है, लेकिन Xperia सीरीज के जरिए कंपनी लगातार प्रीमियम यूजर्स को टारगेट करती रही है. Xperia 1 VIII के जरिए Sony कैमरा, डिस्प्ले और ऑडियो एक्सपीरियंस को मिलाकर एक हाई-एंड डिवाइस पेश करने की तैयारी में है. अगर कंपनी सॉफ्टवेयर और बैटरी पर भी सुधार करती है, तो यह फोन फ्लैगशिप सेगमेंट में नई चुनौती पैदा कर सकता है.
यह भी पढ़ें: ₹50,000 से कम में शानदार कैमरा वाले 5 स्मार्टफोन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










