Nalanda News: मलमास मेला की तैयारियों की समीक्षा, ग्राउंड जीरो पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Published by : Vivek Ranjan Updated At : 16 May 2026 7:30 PM
Nalanda News: ग्राउंड जीरो पर उतर के विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए पढिए पूरी खबर
Nalanda News: (रामविलास प्रसाद) नालंदा जिले के राजगीर में ऐतिहासिक राजकीय मलमास मेला की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार राजगीर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ब्रह्मकुंड क्षेत्र, टेंट सिटी, जर्मन हैंगर, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा मेला क्षेत्र में करायी गयी आकर्षक थ्री-डी पेंटिंग का निरीक्षण किया.
श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि
निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मेला क्षेत्र में की गयी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन की सराहना की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गयी तैयारियां प्रशंसनीय हैं. विशेष रूप से आपदा प्रबंधन गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली की तारीफ की.
बेहतर व्यवस्था प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी
उन्होंने कहा कि राजगीर गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा की धरती है. मलमास मेला में देश के विभिन्न राज्यों से करोड़ों श्रद्धालु, साधु-संत एवं पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में बेहतर व्यवस्था प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी होती है, जिसे जिला प्रशासन गंभीरता से निभा रहा है.
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष को मेला की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आवासन एवं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Ranjan
विवेक रंजन टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










