नालंदा में उत्पाद विभाग का दारोगा गिरफ्तार, शादी के नाम पर नाबालिग से यौन शोषण का है आरोपी

आरोपी दारोगा की तस्वीर
Bihar Crime News: बिहारशरीफ उत्पाद विभाग के दरोगा द्बारा शादी के नाम पर नवालिक यौन शोषन तथा लाखो रूपये लेने के बाद शादी नही करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संवध में पिङिता की मां ने दीपनगर थाने में पिछले साल 4 दिसंबर को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.
Bihar Crime News🙁अमर वर्मा) बिहारशरीफ उत्पाद विभाग के दरोगा द्बारा शादी के नाम पर नवालिक यौन शोषन तथा लाखो रूपये लेने के बाद शादी नही करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संवध में पिङिता की मां ने दीपनगर थाने में पिछले साल 4 दिसंबर को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.
जिसमे अपनी बेटी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाया था . इस संबंध में पीड़िता की माँ के दिए आवेदन के अनुसार, आरोपी की पहचान संजय चौधरी के रूप में हुई है.
उत्पाद विभाग का दारोगा है आरोपी
वर्तमान में उत्पाद विभाग बांका जिले के महेशाडीह में कार्यरत बताया जाता है. आरोप है कि वर्ष 2022 से ही आरोपी ने पीड़िता की नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.
पीड़िता ने घटना पर क्या बताया?
पीड़िता का कहना है कि जब लड़की ने विरोध किया, तो आरोपी ने बालिग होने पर शादी करने का वादा किया हैं. परन्तु बालिग होने के बाद जब शादी का दबाव बनाया गया, तो आरोपी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा.
शादी के नाम पर 15 लाख रूपये की मांग
शादी के नाम पर 15 लाख रूपये की मांग की महिला ने कर्ज लेकर यह राशि आरोपी को दी, जिसका वीडियो साक्ष्य होने का भी दावा किया गया है. अब आरोपी न तो शादी कर रहा है और न ही पैसे वापस कर रहा है.
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी टालमटोल करने लगा. इसी बीच उसे जानकारी मिली कि दरोगा ने दूसरी युवती से शादी रचा ली है.
घटना पर थानाध्यक्ष ने क्या बताया?
खुद को ठगा महसूस करने के बाद पीड़िता ने दीपनगर थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया.जांच के बाद मामला सत्य पाया गया.जिसके बाद बांका जिले से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि आरोपी की शादी पीड़िता के साथ तय हुई थी.
रिश्ता तय होने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और नजदीकियां बढ़ीं.आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा देकर कई बार संबंध बनाए हैं.
Also Read: गोपालगंज के खनुआ नदी में दर्दनाक हादसा, 4 बच्चे डूबे, 2 की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










