नालंदा में पुलिस का 'साइबर मंगलवार', छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट और फ्रॉड से बचने के मिले टिप्स

Author Sunil kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
जागरूकता अभियान में शामिल अधिकारी व छात्र छात्राएं

जागरूकता अभियान में शामिल अधिकारी व छात्र छात्राएं

Nalanda Cyber Tuesday : तेलमर और हरनौत के स्कूलों में 'साइबर मंगलवार' अभियान चलाया गया. पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के प्रभावी उपाय बताए. यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा.

विज्ञापन

Nalanda Cyber Tuesday : बिहार पुलिस मुख्यालय और नालंदा एसपी के निर्देश पर मंगलवार को जिले में 'साइबर मंगलवार' अभियान चलाया गया. इस दौरान तेलमर थाना क्षेत्र के स्कूलों और हरनौत के कॉलेज में पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने की जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के प्रभावी उपाय विस्तार से बताए.

इन स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में चला जागरूकता अभियान

पुलिस पदाधिकारी उच्च विद्यालय सौराडीह, तेलमर, पाकड़ और मध्य विद्यालय तेलमर, सौराडीह, पाकड़ सहित उत्क्रमित मध्य विद्यालय ललुआडीह पहुंचे. यहां प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के सहयोग से यह महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसी तरह हरनौत बाजार के गोनावा रोड स्थित आरपीएस कॉलेज के स्वागत भवन में भी कार्यक्रम हुआ. यहां सदर डीएसपी 2 संजय कुमार जायसवाल ने छात्रों को साइबर फ्रॉड से बचाव के विशेष उपाय बताए.

डिजिटल अरेस्ट और बैंकिंग धोखाधड़ी पर किया गया अलर्ट

कार्यक्रम में छात्रों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन लोन फ्रॉड और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए गए. पुलिस ने फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी. इसके साथ ही सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और मजबूत पासवर्ड बनाने पर विशेष जोर दिया गया. छात्रों को यूपीआई पिन, ओटीपी और बैंक पासवर्ड की गोपनीयता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया.

BiharSharif News : अज्ञात लोगों से शेयर न करें अपनी निजी जानकारी

पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को सख्त हिदायत दी कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी या एटीएम पिन बिल्कुल साझा न करें. बैंक खाता विवरण या यूपीआई पिन किसी को भी बताने से भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है. अधिकारियों ने मोबाइल पर आने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी. साइबर ठगी का प्रयास होने पर तुरंत अपने अभिभावकों और साइबर हेल्पलाइन को सूचना देने को कहा गया.

भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा यह जागरूकता अभियान

तेलमर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रखना है. जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है. उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में भी थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर यह अभियान लगातार चलाया जाएगा.

Also Read : बिहारशरीफ के इस सरकारी स्कूल में एडवांस 'हाजिरी' बनाते हैं शिक्षक, संडे को भी 'हाजिर' थे गुरुजी, DDC के जांच में हुए कई खुलासे


विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन