Begusarai News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.89 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक और दो मोबाइल भी जब्त

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News:

Begusarai News: बेगूसराई में भारी मात्रा में स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक और मोबाइल भी किया जब्त पढिए पूरी खबर

Begusarai News: बेगूसराई में भारी मात्रा में स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक और मोबाइल भी किया जब्त पढिए पूरी खबर

विज्ञापन

Begusarai News: (नीरज कुमार) बेगूसराई जिले के गढ़हरा थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में सूखा नशा स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. इस संबंध में गढ़हरा थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार राम ने बताया कि एसपी बेगूसराय के निर्देश पर सूखा नशा की रोकथाम, अपराध नियंत्रण एवं शराबबंदी कानून की सफलता को लेकर गढ़हरा थानाक्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार की देरात सूचना की एक मोटरसाइकिल सवार युवक सूखा नशा स्मैक खरीद बिक्री के लिए राजवाड़ा 61 स्पेशल गुमती के आसपास पहुंचने
वाला है.

ग्यारह ग्राम स्मैक बरामद

मिली सूचना को वरीय पदाधिकरी सूचित करते हुए मजिस्ट्रेट के साथ राजवाड़ा चिन्हित स्थल पर पहुंचकर संदिग्ध हालत में मोटरसाइकिल सवार युवक को हिरासत में लेकर पुलिस शुरू किया और युवक के शरीर की तलाशी ली गई. जिसमें युवक के पास लगभग ग्यारह ग्राम स्मैक बरामद किया है. एनडीपीएस एक्ट के तहत गढ़हरा थानाक्षेत्र अंतर्गत गढ़हरा लोको काॅलोनी क्वार्टर नंबर 205 निवासी सत्यनारायण सिंह उर्फ सतन के 31 वर्षीय जितेन्द्र कुमार राय उर्फ कारू को 10. 89 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किय गया.

मोबाईल के माध्यम से जगह पर बुलाया

वहीं पुछताछ के दौरान गिरफ्तार धंधेबाज ने स्मैक खरीद बिक्री कारोबार में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. साथ ही उसने बताया कि पुड़िया स्मैक दो सौ रूपया में बेचता है और ग्राहक को मोबाईल के माध्यम से जगह पर बुलाया जाता है. जानकारों के मुताबिक शराबबंदी कानून लागू होने के बाद बिहार के सभी जिले में सूखा नशा ने बहुत तेजी से पांव पसार रहा है. यह नशा काफी खतरनाक है. जिसमें अधिकतर 14 वर्ष से 20 वर्ष का युवा इस नशा के आदी हो रहे हैं. और मांसिक रोग का शिकार भी हो रहे हैं.

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 न्यूज़ चैनल से की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं.

बिहार की राजनीति, प्रशासन, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग करते हैं. राज्य की राजनीतिक गतिविधियों, नीतिगत फैसलों और उनके आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण करना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. इसके साथ ही वे कृषि, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन