Nalanda News: उद्यमी पोर्टल 20 दिनों से ठप, EMI भुगतान न होने से युवा उद्यमी परेशान, डिफॉल्टर होने का सता रहा डर
Published by : Vivek Ranjan Updated At : 16 May 2026 2:31 PM
Nalanda News: नालंदा जिले में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री युवा उद्यमी पोर्टल में आई तकनीकी खराबी से जिले के हजारों युवा उद्यमी परेशान पढिए पूरी खबर नीचे
Nalanda News: (कंचन कुमार) नालंदा जिले में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री युवा उद्यमी पोर्टल में आई तकनीकी खराबी से जिले के हजारों युवा उद्यमी परेशान हैं. पिछले करीब 20 दिनों से पोर्टल सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, जिसके कारण लाभुक अपनी ईएमआई समय पर जमा नहीं कर पा रहे हैं.
आठ सालों में कई लोगों को मिला रोजगार
इससे उद्यमियों में विभागीय कार्रवाई और डिफॉल्टर घोषित किए जाने का डर बढ़ गया है. जिले में पिछले आठ वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत सैकड़ों युवा, महिलाएं और अनुसूचित वर्ग के बेरोजगारों ने अनुदानित ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू किया है.
पोर्टल ठप रहने से भुगतान प्रक्रिया बाधित
योजना के तहत ऋण की किस्त ऑनलाइन सीएम उद्यमी पोर्टल के माध्यम से जमा की जाती है, लेकिन पोर्टल ठप रहने से भुगतान प्रक्रिया बाधित हो गई है. समस्या को लेकर प्रतिदिन कई युवा उद्यमी उद्योग विभाग कार्यालय पहुंच रहे हैं.
कई लोग परेशान
नूरसराय निवासी अजय कुमार ने बताया कि कई दिनों से ईएमआई जमा करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पोर्टल काम नहीं कर रहा है. वहीं रहुई के मुकेश पासवान ने कहा कि अधिकारियों ने तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए कुछ दिन इंतजार करने को कहा है. उद्योग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल में तकनीकी समस्या आई है, जिसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा.
Also Read: नालंदा जिला के सरमेरा फोर लेन पर दो ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Ranjan
विवेक रंजन टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










