ICC मीटिंग के लिए भारत नहीं आएंगे PCB चीफ मोहसिन नकवी, IPL फाइनल का नहीं मिला न्योता

Edited by Ujjawal Sinha
Updated:
विज्ञापन

मोहसिन नकवी (फोटो-सोशल मीडिया)

मोहसिन नकवी अहमदाबाद में होने वाले IPL फाइनल में शामिल नहीं होंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन ICC की सालाना बोर्ड बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे. बताया जा रहा है कि उन्हें आईपीएल फाइनल के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है.

विज्ञापन

Mohsin Naqvi: आईसीसी की आगामी मीटिंग को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी को अहमदाबाद में होने वाले आईपीएल फाइनल के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है. वह आईसीसी की सालाना बोर्ड बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे.

सूत्रों के अनुसार, नकवी आईसीसी डायरेक्ट बोर्ड की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे. आईसीसी ने यह सुविधा उन सदस्य प्रतिनिधियों के लिए पहले से मुहैया करवा रखी है. जो किसी कारणवश यात्रा करने में असमर्थ होते हैं.

31 मई को होगा आईपीएल 2026 का फाइनल

आईसीसी की यह मीटिंग पहले पिछले महीने दोहा में आयोजित होनी थी, लेकिन पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था और अब इसे अहमदाबाद में शिफ्ट कर दिया गया है. आईसीसी की मीटिंग्स 30 और 31 मई को होगी. 31 मई को आईपीएल 2026 का फाइनल भी खेला जाना है. यह कांफ्रेंस इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि यह अहमदाबाद में होने वाले IPL फाइनल के साथ ही आयोजित हो रही है, जिसमें कई देशों के क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहने की संभावना है.

इस मीटिंग में तीन सदस्य जुड़ेंगे वर्चुअली

मिली जानकारी के अनुसार, सूत्रों ने कहा कि नकवी के व्यक्तिगत रूप से बैठक में शामिल होने की संभावना पहले से ही नहीं थी और उनका वर्चुअल रूप से जुड़ना आईसीसी की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है. इस बैठक में कुल तीन सदस्य वर्चुअल माध्यम से भाग लेंगे.

BCCI और PCB चीफ नकवी के रिश्तों में तनाव

रिपोर्ट्स के अनुसार, नकवी और बीसीसीआई के बीच रिश्ते तब से तनावपूर्ण रहे हैं, जब से उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कमान संभाली. हाल ही में दुबई में खेले गए एशिया कप के फाइनल के बाद एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. भारतीय टीम ने खिताब जीतने के बाद मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया. जिसके बाद नकवी ने ट्रॉफी को अपने पास रख लिया. नकवी एसीसी के अध्यक्ष होने के साथ पाकिस्तान के संघीय गृह मंत्री भी हैं.

यह भी पढ़ें: लिटन दास का शतक, बांग्लादेश की पहली पारी 278 रनों पर सिमटी; पाकिस्तान 21/0

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola