Nalanda News : मामूली कहासुनी और खौफनाक अंजाम; पुनहा गाँव में युवक की हत्या के पीछे क्या है पूरा सच?

Published by : Vivek Ranjan Updated At : 16 May 2026 3:48 PM

विज्ञापन

Nalanda News : नालंदा में मामूली विवाद ने लिया बड़ा रूप, रहुई के पुनहा गाँव में युवक की पीट-पीटकर हत्या पढिए पूरी खबर

विज्ञापन

Nalanda News: (मुकुल नाथ सिन्हा) नालंदा जिले के पुनहा गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई. इस खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान अनिल चौधरी के पुत्र रवि कुमार (25) के तौर पर हुई है. घटना रहुई थाना क्षेत्र की है.

मजाक बना विवाद का जड़

ग्रामीण अनिल चौधरी और वाल्मीकि चौधरी उर्फ धीरेंद्र चौधरी के बीच भोज के दौरान हंसी-मजाक हुआ था. देखते ही देखते यह मजाक व्यक्तिगत विवाद में बदल गया और देर रात इसने हिंसक रूप ले लिया. मृतक के दिव्यांग पिता अनिल चौधरी ने आरोप लगाया कि वाल्मीकि चौधरी ने नशे की हालत में करीब एक दर्जन लोगों के साथ उनके घर पर धावा बोल दिया और लाठी-डंडों और हथियार से पूरे परिवार पर हमला कर दिया.

इस हमले में अनिल चौधरी का पूरा परिवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायलों में अनिल चौधरी की पत्नी गौरी देवी (45), पुत्री काजल कुमारी (17), भाई दामोदर चौधरी (55) और उनके दो पुत्र सन्नी कुमार (21), रवि कुमार (25) शामिल है. वहीं, दूसरे पक्ष से वाल्मीकि चौधरी उर्फ धीरेंद्र चौधरी (48) भी घायल हैं. सूचना मिलते ही रहुई थाना पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल बिहारशरीफ पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने रवि कुमार (25) को मृत घोषित कर दिया.

मृतक के पिता अनिल चौधरी का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं, दूसरे पुत्र सन्नी कुमार की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. अस्पताल परिसर में मृतक के पिता अनिल चौधरी का रो-रोकर बुरा हाल था. उन्होंने कहा कि मैं खुद दिव्यांग हूं. मेरा बेटा रवि ही पूरे घर को संभालता था और वही घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था.

कुल 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया

हाल ही में उसकी शादी तय हुई थी, घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस घटना ने सब कुछ उजाड़ दिया. पुलिस ने मृतक के पिता के फर्द बयान के आधार पर औपचारिक प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कुल 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जिनमें से पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सुरक्षा के लिहाज से घटनास्थल को सील कर दिया गया है और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाकर सूक्ष्म निरीक्षण कराया जा रहा है। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस बाकी बचे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read: Begusarai News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.89 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक और दो मोबाइल भी जब्त

विज्ञापन
Vivek Ranjan

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन