मोतिहारी: सड़क पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो देख पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Edited by SUMIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सड़क पर स्टंटबाजी पड़ी भारी

Motihari Road Safety News: मोतिहारी में सड़क पर खतरनाक बाइक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त की है.एसपी स्वर्ण प्रभात ने युवाओं को सख्त चेतावनी दी है.खबर नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

Motihari Road Safety News: मोतिहारी जिले में सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक स्टंट करने वाले युवाओं के खिलाफ पुलिस ने अब पूरी तरह से सख्त रुख अपना लिया है.सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए नकरदेई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है.पुलिस ने वीडियो में दिख रहे स्टंटबाज युवक को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही स्टंट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है.

पुलिस जवान के साथ गिरफ्तार युवक एवं जप्त बाइक

वायरल वीडियो से हुई आरोपी की पहचान

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा था, जिसमें एक युवक बीच सड़क पर खुलेआम बेहद खतरनाक अंदाज में बाइक से स्टंट करता हुआ नजर आ रहा था.मामला सामने आने के बाद मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने इस पर तुरंत संज्ञान लिया और नकरदेई पुलिस को जांच के निर्देश दिए. पुलिस ने जब वीडियो के आधार पर तफ्तीश शुरू की, तो स्टंटबाज की पहचान नकरदेई थाना क्षेत्र के काटगेंवा निवासी सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई.पहचान स्थापित होते ही पुलिस ने बिना देर किए आरोपी को दबोच लिया.

एसपी ने दी सख्त चेतावनी, राहगीरों की सुरक्षा सर्वोपरि

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जिले के तमाम युवाओं को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सड़क पर इस तरह से बाइक स्टंट करना न केवल ट्रैफिक नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि यह एक गंभीर दंडनीय अपराध भी है .एसपी ने कहा कि ऐसे जानलेवा कारनामे न सिर्फ स्टंट करने वाले युवक की जान को जोखिम में डालते हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे बेकसूर राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा पैदा करते हैं.

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

मोतिहारी पुलिस ने आम जनता और विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पूरी जिम्मेदारी से पालन करें और ऐसी किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि का हिस्सा न बनें . पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर उनकी विशेष विंग पैनी नजर रख रही है. भविष्य में भी अगर स्टंटबाजी या हुड़दंग का कोई वीडियो सामने आता है, तो पुलिस इसी तरह त्वरित और कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन