मोतिहारी: बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित हुए चंपारण के लाल आदर्श कुमार, केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में किया गौरव
केंद्रीय मंत्री से सम्मानित होते आदर्श कुमार
Motihari News: पूर्वी चंपारण के आदर्श कुमार को दिल्ली में 'बिहार गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया है.ग्लोबल स्टूडेंट प्राइज विजेता आदर्श 'स्किल्जो' संस्था के जरिए लाखों छात्रों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रहे हैं. जानिए पूरी खबर…
मोतिहारी से इन्तेजारुल हक की रिपोर्ट
Motihari News: ग्लोबल स्टूडेंट प्राइज विजेता और चंपारण के लाल आदर्श कुमार को ‘बिहार गौरव सम्मान’ से नवाजा गया है.दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में ‘वॉइस ऑफ बिहार’ (Voice of Bihar) द्वारा आयोजित भव्य समारोह में उन्हें यह विशेष सम्मान मिला.केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी और पूर्व शिक्षा मंत्री व सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने संयुक्त रूप से आदर्श को सम्मानित किया.इस गरिमामयी कार्यक्रम में देश-विदेश में बिहार का नाम रोशन करने वाली विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया,जिसमें आदर्श भी शामिल रहे.
स्किल्जो के संस्थापक हैं आदर्श, गरीबी से लड़कर बनाई पहचान
आदर्श कुमार पूर्वी चंपारण जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के पुरैना सरोत्तर गांव के रहने वाले हैं.उन्होंने सीमित संसाधनों, गरीबी और कड़े संघर्षों के बीच समाज में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है.आदर्श ने ‘स्किल्जो’ (Skillzo) नामक संस्था की स्थापना की है,जिसके माध्यम से वे अब तक लाखों छात्र-छात्राओं को कौशल विकास और उद्यमिता का निशुल्क प्रशिक्षण दे चुके हैं.समारोह में युवाओं के बीच आत्मविश्वास जगाने के उनके प्रयासों की जमकर सराहना की गई.
साल 2025 में जीता था ‘ग्लोबल स्टूडेंट प्राइज’
महज 18 वर्षीय छात्र और अन्वेषक आदर्श कुमार ने साल 2025 में वैश्विक स्तर पर ‘ग्लोबल स्टूडेंट प्राइज’ जीतकर इतिहास रचा था.चेग इंक (Chegg Inc) संस्था द्वारा दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित वार्षिक पुरस्कार के लिए उन्हें दुनिया के 148 देशों से आए करीब 11,000 आवेदनों में से चुना गया था.लंदन में आयोजित समारोह में आदर्श को पुरस्कार के रूप में एक लाख डॉलर (लगभग 88 लाख रुपये) की राशि मिली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










