मोतिहारी: बंजरिया पुलिस ने चैलाहां टाल में मारा छापा, 160 लीटर देसी शराब के साथ पांच धंधेबाज दबोचे

Updated:
विज्ञापन

पुलिस जवान के साथ गिरफ्तार आरोपी

Motihari News: बंजरिया थाने की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर मारपीट के चार आरोपियों और पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है.तस्करों के पास से 160 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब भी जब्त की गई है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी बंजरिया से राज निखिल का रिपोर्ट

Motihari News: थाना पुलिस ने अपराध और शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जहां दो अलग-अलग मारपीट के मामलों में संलिप्त चार आरोपियों को दबोचा है,वहीं दूसरी ओर शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध देसी शराब के साथ पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है.

मारपीट के दो मामलों में चार आरोपी सिसवा से गिरफ्तार

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दो अलग-अलग मारपीट के मामलों (कांड संख्या 360/26 और 361/26) में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है.कांड संख्या 360/26 में शेख मुन्ना उर्फ मोहम्मद काजिम और रेहाना खातून उर्फ अर्बुन नेशा को गिरफ्तार किया गया है.वहीं,कांड संख्या 361/26 में सलाउद्दीन देवान और समशाद आलम को हिरासत में लिया गया है.यह सभी आरोपी थाना क्षेत्र के सिसवा गांव के निवासी हैं.

160 लीटर चुलाई शराब के साथ पांच तस्कर दबोचे

शराब माफियाओं के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार राय के नेतृत्व में चैलाहां टाल दहैता क्षेत्र में छापेमारी की गई.इस दौरान पुलिस ने पांच तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया.गिरफ्तार आरोपियों में हीरामन मांझी,अशोक मांझी,रानी देवी,तिरित उर्फ किरित मांझी और बुनिलाल सहनी शामिल हैं.इनके पास से पुलिस ने 160 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद की है.थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अवैध धंधेबाजों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन