लोहरदगा: ट्रक ने स्कूटी सवार तीन भाई-बहनों को रौंदा, दो की मौके पर मौत

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

एक्सीडेंट की तस्वीर

Lohardaga Accident News: लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ पर मिशन चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार तीन भाई-बहनों को रौंद दिया. दो बहनों की मौके पर ही मौत हो गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

लोहरदगा से गोपी कृष्णा कुंवर की रिपोर्ट

Lohardaga Accident News: लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ पर मिशन चौक के पास शुक्रवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो बहनों की मौत हो गई, जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की रांची ले जाने के क्रम में मौत हो गई. 

विवाह समारोह में जा रहे थे तीनों भाई-बहन 

मिली जानकारी के अनुसार, शहरी क्षेत्र के बरवाटोली निवासी स्व मुकेश साहू के बेटे रोहित कुमार साहू अपनी बहनों सपना कुमारी और सृष्टि कुमारी के साथ स्कूटी से सेन्हा रोड स्थित तेली धर्मशाला में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान मिशन चौक के पास सेन्हा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. 

स्थानीय लोगों ने बचाव कर पहुंचाया अस्पताल 

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल तीनों को ट्रक के नीचे से निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सपना कुमारी और सृष्टि कुमारी को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल रोहित कुमार साहू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स भेज दिया गया लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई. 

पुलिस ने ट्रक जब्त कर शुरू की जांच 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी. हादसे के बाद बरवाटोली सहित पूरे शहर में शोक का माहौल है. मृतक भाई-बहन एक ही परिवार के थे और विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे.

यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें: Bokaro: न OTP आया न ही लिंक दबाया, फिर भी 1.92 लाख गंवाया, अब लगाने पड़ रहे थाने के चक्कर


विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola