ePaper

पूर्व मुख्यमंत्री के स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों के हस्तियों को मिथिला सम्मान से किया गया सम्मानित

Updated at : 01 Sep 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री के स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों के हस्तियों को मिथिला सम्मान से किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत किया गया

विज्ञापन

छातापुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व डॉ जगन्नाथ मिश्र की स्मृति में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. प्रखंड के मधुबनी पंचायत स्थित उच्च विद्यालय मधुबनी के प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री व स्व डॉ मिश्र के पुत्र नीतीश मिश्र, समाज कल्याण विभाग के मंत्री व सुपौल जिला के प्रभारी मंत्री मदन सहनी, स्थानीय विधायक सह पीएचइडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू, पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार, सुपौल नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव, आरडब्लूडी बिहार सरकार के विशेष सचिव मनोज कुमार राय सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य के अलावे सैकड़ों की संख्या में गणमान्य, जनप्रतिनिधि एवं इलाके लोग शामिल हुए. मधुबनी पंचायत के मुखिया सीतानंद झा उर्फ सुनील बाबू की अध्यक्षता में मंच का संचालन आशुतोष उर्फ बबलू झा एवं प्रशांत उर्फ काली झा कर रहे थे. आयोजित कार्यक्रम में स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत किया गया. जिसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया. तत्पश्चात अतिथियों के अलावे अन्य लोगों के द्वारा डॉ श्री मिश्र के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान आचार्य धर्मेन्द्रनाथ झा का मंत्रोच्चारण के बीच अतिथि का शॉल, पाग, व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान समाजिक क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले 25 हस्तियों को मुख्य अतिथि द्वारा मंच पर डॉ जगन्नाथ मिश्र मिथिला सम्मान से सम्मानित किया गया. जिसमें गायिका मौसम श्रुति, पत्रकार विनय मिश्र, निर्मल कुमार सुशील, वरूण मिश्रा जोगबनी व विजय राज छाजेड़, आचार्य धर्मेन्द्रनाथ मिश्र, भोलेश्वर मुखिया, डॉ शुभचंद मिश्र, पूर्व मुखिया गिरिजानंद राय, गोविंद मेहता आदि के नाम शामिल हैं. कार्यक्रम को पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार, अजय कुमार झा अररिया, मनोज कुमार पाठक, शालिग्राम पांडेय, हरेकांत झा, पंडित जागेश्वर झा, गौरीशंकर भगत, रामकुमार राय, नरेंद्र कुमार ऋषि, विजय शंकर चौधरी उर्फ खोखा बाबु, विशेष सचिव मनोज कुमार राय ने भी सम्बोधित किया. अंत में राघवेंद्र झा राघव ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की. मौके पर पवन हजारी, महामाया चौधरी, आशुतोष कुमार, ललिता जायसवाल, प्रशांत उर्फ काली झा, शंकर सहनी, सुरज चंद्र प्रकाश, आशिषकांत झा, क्रांति झा, रमैया झा, निर्मल कुमार सुशील, पंडित विष्णुकांत उर्फ बिहारी बाबु, श्यामसुंदर मेहता, लक्ष्मीकांत झा, रमेश मुखिया, राजेंद्र मुखिया, बेचन पासवान, आदि उपस्थित थे. डॉ मिश्र के विकास कार्य को जंगलराज वालों ने मिटा दिया : मदन सहनी समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि 1990 से पहले उनके द्वारा किये गए विकास को जंगलराज वालों ने 15 वर्ष के शासन में दोनों हाथ से मिटा दिया था. अब बीते 20 वर्ष के नीतीश कुमार के सुशासन व न्याय के साथ विकास को भी महागठबंधन वाले मिटाना चाहते हैं. कहा कि मंत्री नीतीश मिश्र एवं नीरज बबलू बेहतर कार्य कर रहे हैं. पीएम व सीएम ने लोगों के डिमांड पर सीतामढ़ी के पुनौराधाम में माता सीता का भव्य मंदिर का भूमिपूजन व शिलान्यास कर दिया है. महिला व युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है. बीजली फ्री, पेंशन में बढोतरी जैसी कई सहूलियत देकर जन अपेक्षाओं को पूरा किया गया. कहा कि नीरज कुमार सिंह उर्जावान हैं और हमेशा छातापुर विधानसभा क्षेत्र के चहुमूंखी विकास की चिंता करते हैं. उन्होंने 2025 फिर से नीतीश का नारा बुलंद किया. एनडीए सरकार पर विश्वास करके ही आशा व अपेक्षा को कर सकते हैं पूरा : नीतीश मिश्र नीतीश मिश्र ने श्रद्धांजलि सभा के आयोजन कर्ताओं को धन्यवाद दिया. अहम योगदान व उपलब्धि देने वालों को याद करना खुशी की बात है. बिहार के विकास का सपनों और उनके कथन बिहार आगे बढ़कर रहेगा को याद दिलाया. कहा कि पूर्व सीएम व उनके पिता के सपनों को नीतीश कुमार पूरा कर रहे हैं. उनके परिवार ने समाज में कभी विभेद नहीं किया. उन्होंने जो कल्पना किया था मोदीजी और नीतीश जी उसे यथार्थ में तब्दील कर रहे हैं. कहा कि रोजगार सृजन को लेकर नीतीश कुमार ने कई निर्णय लिये और घोषनाएं भी की गई. एनडीए सरकार पर विश्वास करके ही अपने आशा और अपेक्षा को पूरा कर सकते हैं. जंगलराज के अग्रदूत इलामें में घूमकर लोगों को कर रहे दिग्भ्रमित : बबलू मैथिली में संवाद कर उन्हें बहुत खुशी हो रही है. डाक्टर साहब जिले के पहले मुख्यमंत्री हुए थे इसलिए उनका गुणगान किया जाना ही चाहिए. तीन बार सीएम बने और मिथिला क्षेत्र सहित बिहार को विकास के मानचित्र पर आगे ले गये. कहा ललित बाबू की हत्या के बाद घटना की जांच अभी तक पूरा नहीं हो पाया. यह घटना कांग्रेस के चरित्र का परिणाम है. पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार ललित बाबू और जगन्नाथ बाबू के सपनों को साकार कर रहे हैं. विश्वास दिलाया कि नीतीश मिश्र के प्रयास से सुपौल में बड़ा इंडस्ट्रीज स्थापित किया जायेगा. वहीं सुपौल में डाक्टर साहब की प्रतिमा स्थापित किया जायेगा. कहा कि जंगलराज के अग्रदुत सब इलाके में घुमकर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं. जात पात की बात करने वाले वैसे लोगों से सावधान रहना है. आक्रोशित लहजे में कहा कि महागठबंधन की मंच से पीएम नरेंद्र मोदी की स्वर्गवासी मां को गाली दी गई. यह राष्ट्र के नायक का अपमान है. ऐसे लोगों पर राष्ट्रद्रोह के तहत कार्रवाई होनी चाहिए. ऐसा दुस्साहस करने वाले का जीभ काट लेना चाहिए. मंत्री ने तीन सितंबर को छातापुर में आयोजित एनडीए के सम्मेलन में आने के लिए लोगों को आमंत्रित भी किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola