ePaper

संगठनात्मक और चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

Updated at : 01 Sep 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
संगठनात्मक और चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

जिले के राजगीर विधानसभा क्षेत्र के घोसरावां ग्राम में आगामी 3 सितंबर 2025 को एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिले के राजगीर विधानसभा क्षेत्र के घोसरावां ग्राम में आगामी 3 सितंबर 2025 को एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इसे लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं. सम्मेलन को लेकर सोमवार को बिहारशरीफ स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें एनडीए के पाँचों घटक दलों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे. प्रेस वार्ता में नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं के लिए संगठन की नीतियों, योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर होगा.राजगीर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इस सम्मेलन में रहेगी. जिलाध्यक्षों ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और आगामी चुनावी गतिविधियों को लेकर एक ठोस रोडमैप तैयार करना है. साथ ही कार्यकर्ताओं को यह संदेश देना है कि संगठन की ताकत ही लोकतंत्र की असली शक्ति है. राजगीर विधायक कौशल किशोर ने कहा एनडीए गठबंधन की सरकार विकास और सुशासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इस सम्मेलन का मकसद कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जनता तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँचाना और स्थानीय स्तर पर संगठन को और मजबूत करना है. प्रेस वार्ता में बताया गया कि सम्मेलन की तैयारियाँ युद्धस्तर पर चल रही हैं. बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है. आयोजन स्थल पर मंच, पंडाल, भोजन और सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं ताकि सम्मेलन ऐतिहासिक और सफल बन सके. मौके पर राजगीर विधायक कौशल किशोर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष मो. अरशद, लोजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट, रालोमो जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा, हम जिला उपाध्यक्ष संतरी मांझी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, अरविंद पटेल, डॉ. अशुतोष कुमार, जिला मंत्री अमरेश कुमार, जदयू जिला प्रवक्ता धनंजय देव, भवानी सिंह, जदयू नगर अध्यक्ष नदीम जाफर, रजनीश कुमार, आशीष चंद्रवंशी, मुरली मनोहर, राजीव कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola