आसमान से बरस रही आग! अमरावती में 46.8 डिग्री पहुंचा पारा, महाराष्ट्र में भीषण लू का अलर्ट

गर्मी में छाता लेकर जाती महिलाएं, फोटो पीटीआई
Maharashtra Heat Wave Alert: महाराष्ट्र का विदर्भ क्षेत्र भीषण लू की चपेट में है, जहां मंगलवार को अमरावती में पारा 46.8 डिग्री सेल्सियस और वर्धा में 46.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। क्षेत्र के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है.
Maharashtra Heat Wave Alert: विदर्भ क्षेत्र को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं, क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 20-21 मई को अकोला, अमरावती और वर्धा के लिए भीषण लू का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.
अमरावती का तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
मंगलवार को अमरावती 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ क्षेत्र का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि वर्धा में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस, अकोला में 46 डिग्री सेल्सियस, नागपुर में 45.5 डिग्री सेल्सियस, यवतमाल में 45.4 डिग्री सेल्सियस, चंद्रपुर में 45.2 डिग्री सेल्सियस, गढ़चिरौली में 44 डिग्री सेल्सियस, गोंदिया में 43.8 डिग्री सेल्सियस, वाशिम में 43.5 डिग्री सेल्सियस और भंडारा में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले सोमवार को वर्धा 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ क्षेत्र का सबसे गर्म शहर था.
भीषण लू की चपेट में विदर्भ
आईएमडी के नागपुर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ प्रवीण कुमार ने बताया, नागपुर सहित विदर्भ के कई हिस्सों में पिछले सात-आठ दिन से लू की स्थिति बनी हुई है. आने वाले कुछ दिनों में नागपुर, वर्धा, अकोला, अमरावती और यवतमाल सहित विदर्भ के अधिकांश हिस्सों में गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. कुमार ने कहा, पहले लू का दौर कम समय के लिए होता था और कुछ दिनों बाद राहत मिल जाती थी. हालांकि, इस साल तापमान लगातार 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो बेहद चिंताजनक है. मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी न केवल मानव स्वास्थ्य, बल्कि पशुधन और जलीय जीवों को भी प्रभावित करती है और इससे भूजल के स्तर पर भी असर पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










