टाउनशिप में गई जमीन तो एक आवेदन देते ही खाते में आएगा 4 गुना पैसा, सम्राट चौधरी का ऐलान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 May 2026 9:49 PM
सम्राट चौधरी की फाइल फोटो
Bihar New Township Project: बिहार में बनने वाली 11 नई सेटेलाइट टाउनशिप को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जमीन चिह्नित क्षेत्रों में गई है, उन्हें जरूरत पड़ने पर सरकार चार गुना मुआवजा देगी. बेटी की शादी या आपदा की स्थिति में डीएम को आवेदन देना होगा.
Bihar New Township Project: बिहार में बनने वाली 11 नई सेटेलाइट टाउनशिप को लेकर जमीन मालिकों के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जमीन टाउनशिप परियोजना में शामिल हुई है, उन्हें जरूरत के समय सरकार चार गुना तक मुआवजा देगी.
सीएम ने कहा कि अगर किसी परिवार में बेटी की शादी है या कोई आपदा-विपदा आ गई है, तो संबंधित व्यक्ति अपने जिले के डीएम को आवेदन दे सकता है. आवेदन के बाद सरकार जमीन की कीमत का चार गुना पैसा सीधे बैंक खाते में भेजेगी. इस पर अधिकारियों को काम करने का निर्देश दिया गया है.
सोनपुर में क्या बोले सीएम
मंगलवार को सोनपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार किसी भी रैयत को परेशान नहीं होने देगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिनकी जमीन टाउनशिप योजना में गई है, उन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत आर्थिक मदद दी जाएगी.
सीएम ने कहा कि सरकार का मकसद विकास के साथ लोगों का हित सुरक्षित रखना है. इसलिए मुआवजा प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है.
इन शहरों में बनेंगी नई टाउनशिप
राज्य सरकार ने बिहार के 11 बड़े शहरों के आसपास नई सेटेलाइट टाउनशिप बसाने की योजना शुरू की है. इसमें पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गयाजी, पूर्णिया, दरभंगा, छपरा, सोनपुर, सीतामढ़ी, मुंगेर और सहरसा शामिल हैं.
इसके अलावा सासाराम के आसपास भी नई टाउनशिप बसाने पर विचार किया जा रहा है. सरकार ने इन क्षेत्रों का नक्शा भी जारी कर दिया है.
जमीन खरीद-बिक्री पर लगी है रोक
सरकार ने जिन इलाकों को टाउनशिप के लिए चिह्नित किया है, वहां जमीन की खरीद-बिक्री और ट्रांसफर पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. यह प्रतिबंध अगले एक साल तक लागू रहेगा.
इस फैसले के बाद स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि लोग अपनी जमीन बेच नहीं पा रहे थे. सरकार का कहना है कि यह रोक जमीन की कीमतों में गड़बड़ी और रैयतों को नुकसान से बचाने के लिए लगाई गई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मास्टर प्लान के बाद हटेगी रोक
सरकार की तरफ से बताया गया है कि नई टाउनशिप का मास्टर प्लान तैयार होने के बाद जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटा दी जाएगी. इसके बाद विकास कार्य तेजी से शुरू होंगे.
सरकार ने यह भी साफ किया है कि टाउनशिप विकसित करने वाली एजेंसी जमीन मालिकों को भी प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी देगी. अगर कोई किसान या रैयत हिस्सेदारी नहीं लेना चाहता है, तो उसे सरकार की तरफ से चार से पांच गुना तक मुआवजा दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: अपराध छोड़ो, अभी और एनकाउंटर होंगे, सम्राट के मंत्री बोले- गोली का जवाब गोली से मिलेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










