मां मनसा इलेवन, राजा कैटरिंग व ऑरेंज लायंस ने जीते मैच
Published by : AMARNATH PODDAR Updated At : 16 May 2026 10:39 PM
<P>संवाददाता, देवघर . केकेएन स्टेडियम में खेले जा रहे स्वर्गीय बर्धन खवाड़े स्मृति क्रिकेट ट्रॉफी के पांचवें दिन तीन मैच हुए. तीन मैचों में मां मनसा इलेवन, राजा कैटरिंग व
संवाददाता, देवघर . केकेएन स्टेडियम में खेले जा रहे स्वर्गीय बर्धन खवाड़े स्मृति क्रिकेट ट्रॉफी के पांचवें दिन तीन मैच हुए. तीन मैचों में मां मनसा इलेवन, राजा कैटरिंग व ऑरेंज लायंस ने जीत दर्ज की. 10-10 ओवरों के इन मुकाबलों में चौके-छक्कों की बरसात हुई. दिन के मुख्य आकर्षण में सालू का आतिशी शतक, सीनियर वर्मा के करियर के 150 छक्के व रंजीत कुमार की अर्धशतकीय पारी रहा. पहले मुकाबले में बादशाह इलेवन व मिश्रा इलेवन के बीच मैच खेले गये, जिसमें बादशाह इलेवन ने मिश्रा इलेवन को 32 रनों से शिकस्त दी.
बादशाह इलेवन ने निर्धारित 10 ओवरों में पांच विकेट खोकर 181 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें प्रतीक ने मात्र 18 गेंदों में 49 रन व कप्तान हेमंत यादव ने भी 19 गेंदों में 47 रन बनाये. इस मैच में सीनियर वर्मा ने महज 15 गेंदों में सात छक्के जड़कर 51 रन बनाये. मिश्रा इलेवन की टीम 149 रन ही बना पायी. दूसरा मैच मां मनसा ऑरेंज लायंस व ट्राइकल इलेवन के बीच खेला गया. मां मनसा ऑरेंज लायंस ने ट्राइकल इलेवन को सात विकेट से हरा दिया. मां मनसा ऑरेंज लायंस के कप्तान सालू ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 12 शानदार छक्कों व सात चौकों की मदद से नाबाद 109 रन बनाये. तीसरे मैच में राजा कैटरिंग इलेवन ने जोई इलेवन को तीन विकेट से हरा दिया. राजा कैटरिंग इलेवन ने सलामी बल्लेबाज रंजीत कुमार ने नाबाद 52 रन बनाये. पांचवें दिन के इन मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल और लीडरबोर्ड की रेस बेहद रोमांचक हो गयी है. मैन ऑफ द मैच का खिताब आयोजन समिति के सीइओ संजय मालवीय ने दिया. इस दौरान आयोजन समिति के कार्यकारी सचिव नीरज झा, कोषाध्यक्ष पंकज वाजपेयी, धीरज आदि थे.आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ सुनील खवाड़े ने घोषणा करते हुए कहा है कि शतक लगाने वाले शालू सहित, अन्य खिलाड़ी जो शतक लगायेंगे. उन्हें 2100 रुपये का इनाम मिलेगा.हाइलाइटर
॰स्वर्गीय बर्धन खवाड़े ट्रॉफी॰मुकाबले का पांचवां दिन॰सालू के आतिशी शतक, सीनियर वर्मा के करियर के 150 छक्के व रंजीत कुमार की अर्धशतकीय पारी रही आकर्षण का केंद्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










